'इसने भाई का घर तोड़ दिया', ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों बीच श्वेता का वो बयान, जिसने शक को यकीन में बदला

Shweta Bachchan Old Interview: पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। खबरें हैं कि कपल साथ में नहीं बल्कि अलग-अलग रह रहा है। दोनों साथ में बेहद कम ही नजर आते हैं। इन खबरों को और हवा मिली जब अंबानी परिवार के फंक्शन में कपल अलग-अलग दिखा। हालांकि इस बीच श्वेता बच्चन का एक क्लिप सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों का शक भी यकीन में बदलने लगा है।

बताते चलें कि श्वेता बच्चन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने काफी सारी बातें दिल खोलकर की हैं। उन्होंने ये तक कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ऐश्वर्या राय ज्यादा सफल एक्टर हैं। ऐसा उन्होंने कब और क्यों कहा, चलिये जानते हैं।

Shweta Bachchan

दरअसल, श्वेता बच्चन एक दफा कॉफी विद करण में पहुंची थीं। यहां पर उनसे रैपिड फायर राउंड में सवाल किया गया था कि कौन बेहतर एक्टर हैं, अभिषेक या फिर ऐश्वर्या? उन्होंने बिना देरी लगाए अभिषेक बच्चन का नाम लिया।

इसके बाद ऐश्वर्या से पूछा गया कि दोनों में से स्ट्रिक्ट पेरेंट कौनहैं तो इसपर भी श्वेता ने ऐश्वर्या का ही नाम लिया। इसके बाद उन्होंने पूछा कि अभिषेक को सबसे ज्यादा डर किससे लगता है। अभिषेक ने जैसे ही अपनी मां जया बच्चन का नाम लिया तो इसपर श्वेता बच्चन ने तुरंत कहा वाइफ।

श्वेता का ये क्लिप इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि तुम तो टिपिकल इंडियन सीरियल की नदद हो। एक ने कहा कि ये बात तो पक्की हो गई कि इसी लड़की ने उनका रिश्ता खराब किया। एक ने कहा कि ये हमेशा ऐश्वर्या से जलती रही है।

बताते चलें कि ये बातें हमेशा से ही उठती रही हैं कि श्वेता बच्चन की ही वजह से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का रिश्ता खराब हुआ है। हालांकि कई लोग इसके पीछे की वजह को जया बच्चन भी मानते हैं। फैंस का मानना है कि जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच इतनी खास बॉन्डिंग नहीं है और हो सकता है इसी वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+