अभिषेक-ऐश्वर्या का कभी नहीं हो सकता तलाक! क्या Akshaya Tritiya है वजह?

Akshaya Tritiya and Abhishek-Aishwarya: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'अक्षय तृतीया' का पर्व मनाया जाता है, ये पावन दिन आज है। माना जाता है कि 'अक्षय तृतीया' पर अबूझ मुहूर्त होता है और इस दिन जो भी शुभ काम किए जाते हैं उनका कभी भी क्षय नहीं होता है।

यह भी कहा जाता है कि 'अक्षय तृतीया' के दिन जो भी जोड़ा सात फेरे लेते है, उसका वैवाहिक जीवन कभी भी खराब नहीं रहता है, ये बंधन सात जन्मों का होता है, जिसमें खुशियों के सारे रंग होते हैं।

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai

ऐसे वैवाहिक जोड़े हमेशा सुखी रहते हैं और शायद इसी कारण सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक की शादी अक्षय तृतीया के दिन करवाई थी। जी हां, 20 अप्रैल 2007 , जिस दिन अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ( पूर्व विश्वसुंदरी और अभिनेत्री) की शादी हुई थी, उस दिन अक्षय तृतीया का पर्व था।

'अक्षय तृतीया के दिन देवी-देवताओं की शादी होती है'

वैदिक धर्म के मुताबिक 'अक्षय तृतीया' के दिन देवी-देवताओं का ब्याह होता है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी अमिताभ बच्चन के जुहू वाले घर 'प्रतिक्षा' में हुई थी। जिसमें दोनों परिवार के रिश्तेदार और करीबी मित्र ही शामिल हुए थे और इस शादी से मीडिया को काफी दूर रखा गया था।

अमिताभ बच्चन ने बेटे की शादी के लिए 'अक्षय तृतीया' का दिन चुना

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अभिषेक और ऐश्वर्या की कुंडलियां आपस में मिल नहीं रही थीं, दोनों में कुछ दोष था। अमिताभ बच्चन इन चीजों को काफी मानते हैं, उन्होंने कुछ पंडितों से इस बारे में बात की थी, जिन्होंने उन्हें सलाह दी थी कि वो अपने बेटे का ब्याह 'अक्षय तृतीया' के दिन करवाएं, ऐसा करने से सारे दोष दूर हो जाएंगे और फिर बच्चन फैमिली ने ठीक वैसा ही किया।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों अलग होने वाले हैं? (Akshaya Tritiya)

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले लगातार खबरें आ रही थीं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय में आपस में बन नहीं रही हैं, दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं। दोनों का रिश्ता तलाक की दहलीज पर आ गया है। हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया लेकिन दोनों के तलाक की खबरों ने बॉलीवुड की गलियों से लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ था।

तो क्या इसके पीछे कारण अक्षय तृतीया है? (Akshaya Tritiya)

हालांकि इन सरगर्मियों के बीत एक तबका ऐसा भी है, जो लगातार कह रहा है कि हिंदी फिल्मी दुनिया का ये हसीन जोड़ा कभी भी जीतेजी अलग नहीं हो सकता है, तो क्या इसके पीछे कारण 'अक्षय तृतीया' है?

अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होता है (Akshaya Tritiya)

फिलहाल 'मेड फॉर इच अदर' कहलाने वाले अभिषेक और ऐश्वर्या एक प्यारी सी बेटी आराध्या के मम्मी-पापा हैं, जिसके लिए दोनों हमेशा मौजूद रहते हैं। आपको बता दें कि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है, यानी कि इस दिन अलग से कोई मुहूर्त नहीं होता है, पूरा दिन ही काफी पावन है और आप 24 घंटे में कभी भी शादी या मांगलिक काम कर सकते हैं।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+