'बर्दाश्त नहीं आतंकवाद, ये कोई मजाक नहीं, खत्म करो पाकिस्तान से सारे रिश्ते', गुस्साए दादा ने की ये बड़ी मांग
Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश शोक और गुस्से में हैं, सभी भारत सरकार से मांग कर रहे हैं आंतकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस हमले के बाद से जिस तरह से इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं, उससे पड़ोसी देश बुरी तरह से बौखलाया है तो वहीं इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि 'पहलगाम में जो हुआ है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है इसलिए मेरे हिसाब से हमें पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए।'

'आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता'
गांगुली ने कहा, ' 100 परसेंट पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ना चाहिए। सख्त कार्रवाई जरूरी है। यह कोई मजाक नहीं है कि ऐसी चीजें हर साल होती हैं। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। '
2012-13 से कोई द्विपक्षीय सीरीज भारत-पाक के बीच नहीं खेली गई
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण 2012-13 से कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है। भारत ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। तब से, दोनों टीमें केवल ICC इवेंट जैसे T20 और 50 ओवर के विश्व कप, ICC चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में ही एक-दूसरे से भिड़ी हैं।
'आतंकवाद बर्दाश्त नहीं है, सख्त कार्रवाई जरूरी है'
अक्सर कहा जाता है कि खेल को और राजनीति को मिक्स नहीं किया जाना चाहिए? तो इस पर सौरव गांगुली ने कहा कि 'आतंकवाद बर्दाश्त नहीं है, सख्त कार्रवाई जरूरी है। यह कोई मजाक नहीं है कि ऐसी चीजें हर साल होती हैं, एक्शन लेना चाहिए।'
राजनीतिक तनाव के बीच क्रिकेट का तनाव
पहलगाम में हुए हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को और भी तनावपूर्ण बना दिया है। भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं, जिसमें अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करना और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना को निलंबित करना शामिल है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों पर प्रभाव
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने चेयरमैन जय शाह के नेतृत्व में 2024 से 2027 तक ICC आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल का विकल्प चुना है। जिससे दोनों ही टीमों का सामना भारत-पाक की धरती पर नहीं हो रहा है।
हाइब्रिड मॉडल पर अभी तक खेल रहे हैं इंडो-पाक मैच
हाल ही में हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान, भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था और इसके बजाय इस हाइब्रिड मॉडल के तहत भाग लिया था, जिसके मैच दुबई में आयोजित किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications