ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच सब ठीक? कजिन की शादी में साथ दिखा कपल, वायरल फोटो देख फैंस हैरान
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। लेकिन, बीच-बीच में उनके अलग होने की अफवाहें उड़ती रहती हैं। हालांकि उन्होंने हमेशा साथ आकर इन अफवाहों को झूठा साबित किया है। हाल ही में, दोनों की कुछ तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं।
दरअसल, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन पुणे में ऐश्वर्या की कजिन श्लोका शेट्टी के भाई की शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें यह परिवार लंबे समय बाद साथ नजर आया।

शादी के फंक्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाइम कलर की हैवी एम्ब्रॉइडरी वाली ड्रेस पहनी थी। उनके खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। आराध्या बच्चन ने भी हाथ से कढ़ाई की हुई सफेद अनारकली ड्रेस पहनी थी और वह मुस्कुराते हुए माता-पिता के साथ तस्वीरों में नजर आईं।
ये भी पढ़ें: जब तलाक पर Aishwarya Rai ने तोड़ी थी चुप्पी, वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, कहा-'इस मुद्दे पर बहस...'
वहीं, अभिषेक बच्चन के लुक की बात करें तो वह गुलाबी रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक फोटो में पूरा परिवार एक साथ बैठकर शादी में एंजॉय करते हुए नजर आया। जबकि दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या एक गेस्ट के साथ पोज देती हुई दिखीं। अब कपल को यूं लंबे समय बाद साथ देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। पोस्ट पर कमेंट कर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि, पिछले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक अलग-अलग पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरों को हवा मिली। शादी के बाद ऐश्वर्या राय को ज्यादातर आराध्या के साथ देखा जाता था। जिसकी वजह लोग अभिषेक को ट्रोल करने लगे। हालांकि बाद में दोनों ने साथ आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने कोई नया प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है। वहीं, अभिषेक बच्चन हाल ही में 'बी हैप्पी' में नजर आए थे। खबरों की मानें तो वह शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' साइन कर चुके हैं और इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का मेकर्स ने अब तक ऐलान नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai का हुआ कार एक्सीडेंट, बाउंसर ने एक्ट्रेस के ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, हादसे के बाद क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications