जब तलाक पर Aishwarya Rai ने तोड़ी थी चुप्पी, वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, कहा-'इस मुद्दे पर बहस...'
Aishwarya Rai: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और वे अलग होने वाले हैं। हालांकि, जब दोनों को एक पार्टी में साथ देखा गया, तो यह खबरें सिर्फ अफवाह बनकर रह गईं। इस बीच ऐश्वर्या का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या राय ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में भारतीय समाज में तलाक को लेकर राय रखी थी। साल 2005 में ऐश्वर्या राय हॉलीवुड की फेमस शो होस्ट ओपरा विन्फ्रे के शो में गेस्ट बनकर गई थीं। इस दौरान ओपरा ने उनसे भारत और अमेरिका की संस्कृति में फर्क को लेकर कई सवाल पूछे।

ओपरा ने पूछा कि क्या भारतीय लोग अमेरिकी महिलाओं को रूड मानते हैं? इस पर ऐश्वर्या ने कहा, "भारतीय लोग बहुत मिलनसार होते हैं।" जब ओपरा ने सवाल किया कि क्या भारतीयों को लगता है कि अमेरिकी महिलाएं बहुत ज्यादा बात करती हैं, तो ऐश्वर्या ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "शायद।"
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने सलमान खान को दिया था धोखा? इस शख्स के करीब आ गई थीं एक्ट्रेस और फिर जो हुआ
इसके बाद ओपरा ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि क्या भारतीयों को लगता है कि अमेरिका में बहुत ज्यादा तलाक होते हैं? इस पर ऐश्वर्या ने जवाब दिया, "ओह ये शायद बहस का मुद्दा हो सकता है।" बता दें कि, ऐश्वर्या राय ने ये बयान तब दिया था जब उनकी अभिषेक बच्चन से शादी नहीं हुई थी।
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक रहे हैं। लेकिन 2024 में उनके अलग होने की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था। हालांकि, दोनों ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन हाल ही में उन्हें एक शादी में साथ देखा गया और बेटी आराध्या का जन्मदिन भी दोनों ने मिलकर सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। खैर अब दोनों के बीच सब ठीक है और वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।
ये भी पढ़ें: 'ऐश्वर्या राय आंटी हैं, उन्होंने मेरे पापा के साथ....', फेमस एक्ट्रेस ने Aishwarya की उम्र को लेकर कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications