Aishwarya Rai का हुआ कार एक्सीडेंट, बाउंसर ने एक्ट्रेस के ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, हादसे के बाद क्या हुआ?
Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो, बीते बुधवार को उनकी कार की एक बस से टक्कर हो गई। हालांकि इस हादसे के कारण किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बस जब जुहू बस डिपो से निकली, तब ड्राइवर ने हल्के से एक लग्जरी कार को छू लिया। यह कार ऐश्वर्या राय बच्चन से की बताई जा रही है। जब बस चालक ने गाड़ी रोककर स्थिति का जायजा लेना चाहा, तो एक बाउंसर बाहर आया और उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद, बस चालक ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद, बच्चन बंगले के सुपरवाइजर ने बाउंसर के व्यवहार के लिए माफी मांगी। इस पर बस चालक ने कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
ये भी पढ़ें: 'ऐश्वर्या राय आंटी हैं, उन्होंने मेरे पापा के साथ....', फेमस एक्ट्रेस ने Aishwarya की उम्र को लेकर कही ऐसी बात
जुहू पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, बस चालक लगातार हॉर्न बजा रहा था, जिसके कारण लग्जरी कार के चालक ने उतरकर इसका कारण पूछा। हालांकि, यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं थी और स्थिति जल्द ही संभल गई।
इस घटना पर ऐश्वर्या राय बच्चन या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि, खबर फैलने के बाद, फैंस ऐश्वर्या की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
बता दें कि, ऐश्वर्या राय बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से ऐसी खबर आने लगी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तलाक लेने वाले हैं। दोनों एकसाथ लंबे समय से साथ नहीं दिखे जिसके कारण सोशल मीडिया पर कयासबाजी होने लगी। हालांकि कपल ने साथ आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।
ये भी पढ़ें: जब तलाक पर Aishwarya Rai ने तोड़ी थी चुप्पी, वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, कहा-'इस मुद्दे पर बहस...'












Click it and Unblock the Notifications