Aamir Khan की तीसरी दुल्हन गौरी स्प्रैट के पास बेशुमार दौलत, कैसे होती है पैसों की बारिश? क्या करती हैं काम?

Gauri Spratt Net Worth: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनला लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। खबर है कि आमिर खान 5 जुलाई 2026 को 61 साल की उम्र में तीसरी बार शादी करने वाले हैं। उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हलचल मचा दी है। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी सिर्फ आमिर खान तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी होने वाली जीवनसंगिनी गौरी स्प्रैट को लेकर भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

आमिर खान की शादी से पहले चर्चा में आईं गौरी स्प्रैट
शादी की चर्चाओं के बीच सबसे ज्यादा जिस सवाल ने लोगों का ध्यान खींचा है, वो है गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ और उनका प्रोफेशनल बैकग्राउंड। आइए जानते हैं कि आखिर गौरी स्प्रैट कौन हैं और उन्होंने अपने दम पर कैसी पहचान बनाई है।

Gauri Spratt Net Worth

कौन हैं गौरी स्प्रैट, जिनसे आमिर खान करने जा रहे हैं शादी?

-जानकारी के मुताबिक गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वह आमिर खान से उम्र में लगभग 14 साल छोटी हैं। वह लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन जब आमिर खान ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार किया, तब अचानक चर्चा का केंद्र बन गईं।

61 साल के Aamir Khan की गर्लफ्रेंड Gauri Spratt की क्या है जाति? कौन-सा धर्म मानती हैं 14 साल छोटी दुल्हन?
61 साल के Aamir Khan की गर्लफ्रेंड Gauri Spratt की क्या है जाति? कौन-सा धर्म मानती हैं 14 साल छोटी दुल्हन?

-गौरी स्प्रैट को एक स्वतंत्र सोच रखने वाली, पेशेवर और निजी जीवन में संतुलन बनाने वाली शख्सियत के रूप में देखा जाता है। फैशन और वेलनेस इंडस्ट्री में उनका अनुभव उन्हें अपने क्षेत्र की स्थापित प्रोफेशनल्स में शामिल करता है।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं गौरी स्प्रैट

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट की कुल संपत्ति करोड़ों रुपये में आंकी जाती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ लगभग 24 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है। हालांकि इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बिजनेस और फैशन इंडस्ट्री में उनकी एक्टिव मौजूदगी को देखते हुए उन्हें सफल प्रोफेशनल्स में गिना जाता है।

-जानकारी के अनुसार गौरी स्प्रैट ने लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है और सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। फैशन, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप में पहचान दिलाई है।

फैशन इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान

गौरी स्प्रैट सिर्फ एक बिजनेसवुमन ही नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल फैशन स्टाइलिस्ट भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह हेयर और ब्यूटी ब्रांड, B:Blunt से बतौर डायरेक्टर और पार्टनर जुड़ी रही हैं। फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें उद्योग जगत में एक मजबूत पहचान दिलाई है। यही वजह है कि वह लंबे समय से अपने पेशेवर काम के जरिए सफल करियर बनाने में कामयाब रही हैं।

क्या आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी हैं गौरी स्प्रैट?

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता रहा है कि गौरी स्प्रैट अपने होने वाले पति आमिर खान के प्रोडक्शन वेंचर्स और कुछ क्रिएटिन प्रोजेक्ट्स में सहयोग करती हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फिर भी माना जाता है कि दोनों के बीच सिर्फ निजी रिश्ता ही नहीं बल्कि कई प्रोफेशनल तौर पर अच्छी समझ और साझेदारी है। यही कारण है कि गौरी अक्सर आमिर खान के करीबी सर्कल का अहम हिस्सा मानी जाती हैं।

25 साल पुरानी दोस्ती से शुरू हुई लव स्टोरी

-आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं। हालांकि दोनों की जिंदगी अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ती रही। बाद में दोबारा संपर्क होने के बाद उनकी दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया।

-आमिर खान के अनुसार दोबारा मुलाकात के बाद उनके और गौरी स्प्रैट के बीच समझ और जुड़ाव इतना मजबूत हुआ कि उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके बाद दोनों कई पारिवारिक और सार्वजनिक आयोजनों में साथ नजर आए।

आमिर खान की पिछली 2 शादियां और तलाक

आमिर खान की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं-आइरा खान और जुनैद खान। वहीं साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से शादी की थी। वहीं साल 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म सरोगेसी से हुआ था। आमिर खान का अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ आज भी सम्मानजनक और दोस्ताना रिश्ता है।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते का भविष्य

गौरी स्प्रैट भले ही फिल्मी दुनिया से सीधे तौर पर जुड़ी हुई न हों लेकिन उन्होंने फैशन और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। करोड़ों की संपत्ति, सफल करियर और आमिर खान के साथ उनके रिश्ते ने उन्हें देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस चर्चित जोड़ी की शादी पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में बॉलीवुड की सबसे बड़ी खबरों में से एक बन सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+