61 साल के Aamir Khan की गर्लफ्रेंड Gauri Spratt की क्या है जाति? कौन-सा धर्म मानती हैं 14 साल छोटी दुल्हन?
Aamir Khan Bride Gauri Spratt Caste: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी और गौरी स्प्रैट की नजदीकियां लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को एक नया नाम दे सकते हैं।
5 जुलाई 2026 को हो सकती है शादी की प्राइवेट सेरेमनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी की तैयारी कर रहे हैं, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के अनुसार आमिर खान और गौरी स्प्रैट आगामी 5 जुलाई 2026 को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये आयोजन बेहद सादगीपूर्ण और निजी होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्तों को ही शामिल किया जाएगा।

रजिस्ट्री मैरिज करेंगे आमिर और गौरी?
-सूत्रों की मानें तो आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को औपचारिक रूप देने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और एंगेजमेंट समारोह का आयोजन कर सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
-आमिर खान और गौरी स्प्रैट को पिछले काफी समय से कई सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया है। दोनों की केमिस्ट्री और सहजता ने लोगों का ध्यान खींचा है। यही वजह है कि उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।
-करीबी सूत्रों का दावा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को समय दिया है और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने के बाद अब आगे बढ़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने संबंध को स्थायी रूप देने के लिए गंभीर हैं।
कैसे शुरू हुई आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी?
-आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें बर्थडे पर मीडिया को पहली बार अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मिलवाया था। उन्होंने बताया था कि वो दोनों एक दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं लेकिन करीब डेढ़ साल पहले दोबारा मुलाकात हुई थी। वहीं से रिश्ता आगे बढ़ा था।
-आमिर खान के मुताबिक गौरी स्प्रैट एक शांत, समझदार और आत्मनिर्भर जीवनसाथी की तलाश में थीं और उन्हें ये गुण एक्टर में नजर आए थे। इसके बाद ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी।
क्या है आमिर खान की गर्लफ्रेंड Gauri Spratt की जाति?
-गौरी स्प्रैट एंग्लो-इंडियन मूल की हैं। वह मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा वह हेयरड्रेसिंग और सैलून बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं।
-गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश मूल की थीं। उनके दादा ब्रिटिश थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था।
कौन-सा धर्म मानती हैं गौरी स्प्रैट?
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान की होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट ईसाई धर्म का पालन करती हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश थे। ऐसे में उनके घर पर कई तरह के त्योहार मनाए जाते थे। गौरी खुद को गर्व से भारतीय मानती हैं और ईसाई धर्म का ही पालन करती हैं। आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट एक 6 साल के बेटे की मां भी हैं।
आमिर खान की पिछली 2 शादियां और तलाक
-आमिर खान की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- आइरा खान और जुनैद खान। वहीं साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था।
-इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से शादी की थी। वहीं साल 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म सरोगेसी से हुआ था। आमिर खान का अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ आज भी सम्मानजनक और दोस्ताना रिश्ता है।
फैंस को है आधिकारिक ऐलान का इंतजार
-हालांकि शादी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं लेकिन आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यही कारण है कि फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस खबर को लेकर उत्सुक बने हुए हैं।
-अगर ये खबर सही साबित होती है, तो यह साल की सबसे चर्चित बॉलीवुड शादियों में से एक हो सकती है। सोशल मीडिया पर भी आमिर और गौरी के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
-आमिर खान और गौरी स्प्रैट की संभावित शादी की खबरों ने मनोरंजन जगत में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स ने फैंस की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। अब सभी को उस पल का इंतजार है जब इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने आएगी।













Click it and Unblock the Notifications