केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पंजाब में अब अमीर-गरीब सबको मिलेगा 10 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि देश में मजबूत सरकारी व्यवस्था कब तक पूरी तरह तैयार होगी। लेकिन तब तक लोगों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़े, यह भी सही नहीं माना जा सकता। इसी सोच के साथ पंजाब सरकार ने ऐसी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है, जिसमें हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का इलाज कवर दिया जा रहा है। इस बारे में अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी।
इस योजना की खास बात यह है कि इसमें आय की कोई सीमा तय नहीं की गई है और न ही जटिल पात्रता शर्तें रखी गई हैं। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से आम लोगों को सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में इलाज का विकल्प मिल रहा है। योजना शुरू होने के कुछ ही महीनों में हजारों मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं।

हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का बीमा
पंजाब की इस स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य के हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। योजना का फायदा लेने के लिए किसी आय सीमा की शर्त नहीं रखी गई है। इससे अलग-अलग आर्थिक वर्ग के लोग भी एक जैसी सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
The ideal solution is a strong and functional government healthcare system. But until that happens, people cannot be left to suffer or die while waiting.
Punjab has shown another way.
→ Every family gets ₹10 lakh health insurance, with no income limit or complicated… pic.twitter.com/akVwHV3736
— AAP (@AamAadmiParty) July 4, 2026
गोवा की योजना से ज्यादा बीमारियां शामिल
सरकार के मुताबिक, पंजाब की योजना में 2,350 बीमारियों और मेडिकल प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है। वहीं गोवा की दीन दयाल स्वास्थ्य सेवा योजना (DDSSY) में 447 बीमारियों और प्रक्रियाओं का ही कवर उपलब्ध है। ऐसे में पंजाब की योजना का दायरा काफी बड़ा माना जा रहा है।
सरकारी और निजी अस्पताल दोनों में इलाज
इस योजना के तहत केवल सरकारी अस्पताल ही नहीं, बल्कि सूची में शामिल निजी अस्पतालों में भी इलाज कराया जा सकता है। इससे मरीजों को अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से अस्पताल चुनने का मौका मिलता है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद लोगों तक बेहतर इलाज की पहुंच आसान बनाना है।
छह महीने से भी कम समय में दिखा असर
योजना लागू होने के छह महीने से भी कम समय में इसके तहत हजारों बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा चुका है। सरकार का दावा है कि योजना का लाभ लेने वाले लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और बड़ी संख्या में परिवार इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications