तलाकशुदा आमिर खान से कैसे हुआ गौरी स्प्रैट को प्यार? लव स्टोरी का किया खुलासा, बोलीं-'मैं चाहती थी कि...'
Aamir Khan Girlfriend Gauri Spratt: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की लव लाइफ इन दिनों चर्चा में है। एक्टर ने अपने जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया। गौरी जो कि बेंगलुरु की रहने वाली हैं और फिलहाल आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी के साथ काम कर रही हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान गौरी ने बताया कि उन्हें अपने जीवनसाथी में क्या खासियत चाहिए थी और उन्होंने आमिर को क्यों चुना। गौरी ने कहा, "मैं चाहती थी कि वह दयालु हो, एक सच्चे जेंटलमैन हो और केयरिंग हो।" इस पर आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "और ये सब ढूंढने के बाद तुम्हें मैं मिला?"

आमिर और गौरी एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं, लेकिन दोनों काफी समय तक संपर्क में नहीं थे। दो साल पहले उनकी फिर से मुलाकात हुई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। आमिर ने कहा, "मैं ऐसा साथी चाहता था जिसके साथ मैं शांत रह सकूं, जो मुझे सुकून दे। और फिर मुझे गौरी मिली।"
ये भी पढ़ें: दो बार Aamir Khan हुआ तलाक, क्या 60 साल में करेंगी तीसरी बार निकाह? बोले-'देखते हैं'
गौरी का फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा नाता नहीं रहा है। आमिर ने कहा, "गौरी बेंगलुरु में पली-बढ़ी हैं और उन्होंने अलग तरह की फिल्में और आर्ट्स देखे हैं। इसलिए वह हिंदी फिल्में ज्यादा नहीं देखतीं। शायद उन्होंने मेरी ज्यादा फिल्में भी नहीं देखी हैं।" इस पर गौरी ने कहा कि उन्होंने 'दिल चाहता है' और 'लगान' देखी हैं, लेकिन वो भी कई साल पहले।
जब आमिर से पूछा गया कि क्या गौरी का फिल्मों से दूर रहना उनके रिश्ते को ज़मीन से जोड़े रखता है, तो उन्होंने जवाब दिया, "वह मुझे एक सुपरस्टार के रूप में नहीं, बल्कि एक पार्टनर के रूप में देखती हैं।" हालांकि, आमिर चाहते हैं कि गौरी 'तारे ज़मीन पर' जरूर देखें।
हाल ही में आमिर खान ने गौरी को अपने बच्चों, परिवार और करीबी दोस्तों से मिलवाया, जिनमें उनके खास दोस्त शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल हैं। 12 मार्च को सलमान और शाहरुख आमिर के घर पहुंचे और दोनों ने एक्टर की नई गर्लफ्रेंड से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें: Aamir Khan पर एक्स वाइफ ने लुटाया प्यार, नई गर्लफ्रेंड के ऐलान के बाद किरण राव बोलीं-'आई लव यू'












Click it and Unblock the Notifications