60 की उम्र में आमिर खान को फिर हुआ प्यार, गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर विक्रम भट्ट बोले-'खुशी पाने की उम्र...'
Aamir Khan Gauri Spratt: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते की पुष्टि की। जिसकी वजह से एक्टर को काफी ट्रोल भी किया गया। इस बीच मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने अपनी खुशी जाहिर की।
विक्रम भट्ट ने क्या कहा?
ETimes से बात करते हुए विक्रम भट्ट ने आमिर खान के रिश्ते पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, "अगर मैं 50 की उम्र में शादी कर सकता हूं, तो आमिर 60 की उम्र में अपना जीवनसाथी क्यों नहीं ढूंढ सकते? खुशी पाने की कोई उम्र नहीं होती। उम्र के साथ रिश्तों का मतलब भी बदलता है। यह सिर्फ रोमांच या आकर्षण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि साथी होने और अकेलापन दूर करने की बात बन जाती है।"

ये भी पढ़ें: दो बार Aamir Khan हुआ तलाक, क्या 60 साल में करेंगी तीसरी बार निकाह? बोले-'देखते हैं'
विक्रम भट्ट ने आगे कहा, "किसी का साथ होना, कोई जो आपका हाथ थामे, समझे और कहे कि सब ठीक हो जाएगा ये जिंदगी में बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आमिर को ऐसी कोई मिल गई है तो मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। वह बेहतरीन इंसान हैं और हर खुशी के हकदार हैं।"
आमिर और गौरी का रिश्ता
आपको बता दें कि, हाल ही में आमिर और गौरी पहली बार एकसाथ स्पॉट हुए थे। तस्वीरों में आमिर ने पैपराजी के लिए स्माइल दी और फिर गौरी के साथ कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। हालांकि एक्टर ने अपने रिश्ते का ऐलान करने से बाद पैपराजी से अनुरोध किया है कि वह गौरी की तस्वीरें क्लिक ना करें।
एक इवेंट में आमिर खान ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा, "मुझे लगा कि यह सही मौका होगा आप सबको गौरी से मिलवाने का। वैसे भी, अब हमें छुपने की जरूरत नहीं है। कल रात वह शाहरुख खान और सलमान खान से भी मिलीं। वह बेंगलुरु से हैं, और हम पिछले 25 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। लेकिन करीब डेढ़ साल पहले हमारी फिर से मुलाकात हुई। वह मुंबई आई थीं और हम दोनों अचानक मिले, फिर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे यह रिश्ता बन गया।"
आमिर के पिछले रिश्ते
बता दें कि, आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे, जुनैद खान और आइरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों अब भी अपने बेटे आज़ाद की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Aamir Khan पर एक्स वाइफ ने लुटाया प्यार, नई गर्लफ्रेंड के ऐलान के बाद किरण राव बोलीं-'आई लव यू'












Click it and Unblock the Notifications