'83' का टीजर देखते ही याद आया नाखून चबाने वाला पल, रणवीर सिंह ने जीता लोगों का दिल

मुंबई, 26 नवंबर। आखिरकार मोस्ट अवेटड फिल्म '83' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जिसे देखने के बाद एक बार फिर से लोगों को नाखून चबाने वाला पल याद आ गया है। टीजर में कपिल देव बने रणवीर सिंह की हल्की लेकिन दमदार झलक देखने को मिली है। फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर को आएगा। फिल्म के टीजर को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

भारत विश्वविजेता बना था

भारत विश्वविजेता बना था

कबीर सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म '83' का टीजर ब्लैक एंड व्हाईट अंदाज में क्रिकेट के मैदान से शुरू होता है, जो कि लॉर्ड्स का मैदान है और जहां इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच विश्वकप का फाइनल का मैच खेला जा रहा है और यहीं पर भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था और वो विश्वविजेता बना था। टीजर में वह सीन रिक्रिएट किया गया है जब कपिल देव दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का कैच लेते हैं। इसमें मदन लाल बॉलिंग कर रहे थे। सीन में रणवीर की हल्की सी झलक दिख रही है।

30 नवंबर को ट्रेलर आउट

30 नवंबर को ट्रेलर आउट

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर '83' का टीजर शेयर किया और लिखा-'The greatest Story. The greatest Glory.83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। अभी टीजर आउट। 30 नवंबर को ट्रेलर आउट।' #ThisIs83।

रणवीर-दीपिका की शादी के बाद की ये पहली फिल्म

रणवीर-दीपिका की शादी के बाद की ये पहली फिल्म

फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका दीपिका पादुकोण ने निभाई हैं, उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर टीजर का वीडियो साझा किया। अभिनेत्री सारा अली खान ने रणवीर के पोस्ट पर फायर इमोजी के साथ"Woohoo!" लिखा है तो वहीं ज़ोया अख्तर और जतिन ने भी टीजर की तारीफ की है। आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका की शादी के बाद की ये पहली फिल्म है, हालांकि फिल्म में दीपिका का रोल बहुत छोटा है।

'हरियाणा का तूफान कपिल देव'

मालूम हो कि अपने जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने इंस्टा पर फिल्म में अपने लुक की पहली झलक शेयर की थी जिसमें वो काफी हद तक कपिल देव जैसे दिख भी रहे थे। रणवीर सिंह ने इस लुक को शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा था, 'मेरे स्पेशल डे पर पेश है हरियाणा का तूफान कपिल देव'। रणवीर का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ हुई थी। फिल्म के निर्माता कबीर खान और दीपिका पादुकोण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+