बैन के बावजूद नेशनल टूर्नामेंट खेलने पहुंच गईं विनेश फोगाट, भारी बवाल होने की पूरी संभावना

Vinesh Phogat: दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती महासंघ के बीच चल रहा विवाद अब गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के केंद्र में आ गया है। सोमवार को विनेश इस प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करने के इरादे से गोंडा पहुंचीं और उन्होंने महासंघ के कारण बताओ नोटिस का अपना पक्ष भी प्रस्तुत किया। वह डोप टेस्ट नियमों का उल्लंघन करने के कारण निलंबित की गई हैं।

विनेश ने अपने बचाव में स्पष्ट किया कि उन्होंने संन्यास के बाद वापसी के लिए निर्धारित सभी तकनीकी मानकों को पूरा किया है और वह मैट पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विनेश फोगाट ने अपने जवाब में वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी के विशिष्ट नियमों का हवाला देते हुए बताया कि उन पर लागू किए जा रहे प्रतिबंध निराधार हैं।

Vinesh Phogat

क्या है Vinesh Phogat का तर्क

पहलवान के अनुसार उन्होंने साल 2024 के जून महीने में ही वैश्विक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को अपने इरादों की जानकारी दे दी थी। विनेश का तर्क है कि जब उन्होंने सभी अनिवार्य प्रक्रियाएं पहले ही पूरी कर ली थीं, तो उन्हें 26 जून 2026 तक खेल से दूर रखना उचित नहीं है।

इधर विनेश के तर्कों के उलट भारतीय कुश्ती महासंघ ने उनके जवाब को नाकाफी करार दिया है। फेडरेशन का मानना है कि पहलवान ने केवल अपनी खेलने की पात्रता पर सफाई दी है और अनुशासन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज कर दिया है। महासंघ के कड़े रुख के कारण फिलहाल विनेश के घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर संशय बना हुआ है क्योंकि महासंघ ने साफ कर दिया है कि अनुशासन समिति की जांच पूरी होने तक उन्हें अनुमति नहीं दी जा सकती।

Vinesh Phogat ने किए अयोध्या में दर्शन

विनेश के गोंडा पहुंचने और उनके खेलने की संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नंदिनी नगर स्टेडियम में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को टाला जा सके। मैच शुरू होने से पहले विनेश ने अयोध्या जाकर प्रभु राम का आशीर्वाद भी लिया और उम्मीद जताई कि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+