Thalapathy Vijay के इवेंट में तृषा कृष्णन ने पहना ऐसा Necklace, 'हार' क्यों है खास? कितनी है कीमत?
Trisha Krishnan Diamond Necklace: तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रचते हुए C. Joseph Vijay ने 10 मई 2026 (रविवार) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन इस भव्य समारोह में एक और नाम लगातार सुर्खियों में बना रहा और वो है साउथ की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ।
थलपति विजय के इवेंट में तृषा का शाही अंदाज
साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन जब चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम पहुंचीं तो उनका रॉयल ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर छा गया। खासकर उनकी सिल्क साड़ी और बेहद महंगे रूबी-डायमंड नेकलेस ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। अब तृषा का यही शाही अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

तृषा कृष्णन का रॅायल लुक हुआ वायरल
गत 10 मई 2026 को साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस कार्यक्रम में थलपति विजय की खास दोस्त एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी पहुंची थी। इस इवेंट में तृषा कृष्णन काफी रॅायल लुक में नजर आई थीं। उन्होंने पारंपरिक सिल्क साड़ी के साथ भारी हीरे का नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और एलिगेंट ज्वैलरी कैरी की थी।
क्यों चर्चा में है तृषा कृष्णन की सिल्क साड़ी और नेकलेस?
तृषा कृष्णन ने चेन्नई के जवाहर लाल नेहरु इंदोर स्टेडियम में पहुंचते ही अपने खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया था। फिल्म 'घिल्ली' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस टील कलर की साड़ी और क्रीम कलर के ब्लाउज में नजर आई थीं। उन्होंने अपने पारंपरिक लुक को बन, गजरे और एलिगेंट ज्वैलरी के साथ पूरा किया था, जिससे कैमरे लगातार उनकी तस्वीरें क्लिक करते रहे।
क्या कीमत है तृषा के डायमंड नेकलस की?
-इस मौके पर तृषा कृष्णन का डायमंड नेकलेस सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। नेकलेस का डिजाइन काफी ग्रैंड और ट्रेडिशनल टेंपल-ज्वेलरी स्टाइल से प्रेरित था। तृषा ने रूबी डायमंड नेकलस पहना हुआ था जो कि बहुत कीमती है। जानकारी के अनुसार इस डायमंड नेकलेस की कीमत लाखों में है।
-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है की ये डायमंड नेकलेस 15 से 50 लाख रुपए तक का हो सकता है। आपको बता दें कि इस डायमंड नेकलेस की वजह से तृषा कृष्णन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
फैशन लवर्स को पसंद आया तृषा का लुक
तृषा कृष्णन का ये रॉयल अंदाज जहां फैशन लवर्स को खूब पसंद आ रहा है, वहीं थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने का ये ऐतिहासिक समारोह भी लोगों के बीच हमेशा याद रखा जाएगा है। सिनेमा से राजनीति तक थलपति विजय के इस सफर में कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे लेकिन तृषा कृष्णन की मौजूदगी और उनका शानदार लुक इस इवेंट की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बातों में शामिल हो गया।













Click it and Unblock the Notifications