Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 May: PBKS vs DC, पंजाब-दिल्ली मैच का टॉस कौन जीता
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला धौलाधार ही हसीन वादियों के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में मुकाबला है। इस सीजन धर्मशाला में यह पहला ही मैच है। पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड धर्मशाला में है। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने आज प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव किए हैं।
पंजाब किंग्स की टीम के लिए मुकाबला काफी अहम है क्योंकि प्लेऑफ़ की दौड़ अब दिलचस्प होती चली जा रही है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कंडीशन और ज्यादा खराब है। दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच में हारने पर प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर होगी।

पंजाब की स्ट्रेंथ बैटिंग रही है। ऊपरी क्रम में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए गदर काटने का काम किया है। बाद में कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला चलता है। धर्मशाला के छोटे स्टेडियम में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। पंजाब की गेंदबाजी का जिम्मा मुख्य तौर पर अर्शदीप सिंह और लोकी फर्ग्युसन के कन्धों पर है। ड्वारशुइस को पंजाब किंग्स ने आज डेब्यू करने का मौका दिया है।
उधर दिल्ली कैपिटल्स के लिए पथुम निसंका और केएल राहुल ओपन करते हैं लेकिन तेज रन आने से बात बन पाएगी। शुरुआत में बेहतरीन काम करने वाले समीर रिजवी का बल्ला भी अब खामोश हो गया है। बैटिंग के अलावा दिल्ली को गेंदबाजी में भी दमखम दिखाना होगा। सामूहिक प्रयास करने से ही पंजाब के खिलाफ मुकाबले में जीत मिल सकती है।
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications