26 January Songs: 'है प्रीत जहां की रीत सदा', इन गीतों बिना अधूरा हे गणतंत्र दिवस का जश्न
26 January Songs: पूरा भारत 26 जनवरी का जश्न मना रहा है लेकिन कोई भी जश्न तब तक अधूरा है जब तक उसमें संगीत का रस ना मिला हो इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं 26 जनवरी से जुड़े देशभक्ति गीत, जो आपके जोश को दूना और देश के इस गौरवशाली उत्सव में चार चांद लगा देंगे। आपको बता दें कि 26 जनवरी के दिन वर्ष 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना।

26 January Songs: जोश भर देंगे देशभक्ति ये गीत
- सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा - देश की एकता और अखंडता का प्रतीक।
- वंदे मातरम् - मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और सम्मान का गीत।
- ऐ मेरे वतन के लोगों - शहीदों को समर्पित भावुक और प्रेरणादायक गीत।
- मां तुझे सलाम - आधुनिक दौर में राष्ट्रभक्ति की नई पहचान।
- चक दे इंडिया - युवाओं में जोश और आत्मविश्वास भरने वाला गीत।
26 January Songs: 'भारत हमको जान से प्यारा है'
- भारत हमको जान से प्यारा है- देश की शान का गीत
- है प्रीत जहां की रीत जरा- महेंद्र कपूर की आवाज का ये गीत काफी कर्णप्रिय है
- जय हो.....- देशप्रेम से सजा ये गीत हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान लाता है।
- भारत हमको जान से प्यारा है - फिल्म रोज़ा
- ये जो देश है तेरा - फिल्म स्वदेश
- कंधों से मिलते हैं कंधे - फिल्म लक्ष्य
26 January Songs: गर्व, सम्मान और एकता की लौ जगाते हैं
26 जनवरी के देशभक्ति गीत हमारे दिलों में देश के लिए गर्व, सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ये गीत हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। ये केवल मनोरंजन का साधन नहीं होते, बल्कि ये हमारे भीतर देश के लिए त्याग, समर्पण और गर्व की भावना जगाते हैं। 26 जनवरी के कार्यक्रमों में जब ये गीत गूंजते हैं, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों और सांस्कृतिक मंचों पर इन गीतों के बिना गणतंत्र दिवस का आयोजन अधूरा सा लगता है।












Click it and Unblock the Notifications