26 January Shayari: 'वतन से सुंदर महबूब नहीं, तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं', दिल छू लेंगी ये शायरियां
26 January Shayari in Hindi 2026: पूरा भारत आज देशभक्ति के रंग में नहाया हुआ है, भारतवासी शान और हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं। मालूम हो कि 26 जनवरी का दिन भारत के लिए गर्व, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण गणराज्य बना। इस खास दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाएं खूबसूरत शायरियों के साथ, कहा भी गया है कि जहां ना पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि।

26 जनवरी 2026 की देशभक्ति शायरी अपनों को भेजें (26 January Shayari)
- वतन की आन पर मर मिटने का नाम है भारत,संविधान से सजा, लोकतंत्र की पहचान है भारत।
- वतन से खूबसूरत महबूब नहीं,तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं, सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।
- ना पूछो ज़माने से क्या हमारी कहानी है,हमारी पहचान तो सिर्फ़ तिरंगे की निशानी है।
- संविधान ने हमको ये हक़ दिलाया है, हर भारतीय को समान बनाया है। हमारी पहचान भारत।
- दिल में तिरंगा, आंखों में अरमान रखो,भारत मां के लिए कुछ कर जाने का जज़्बा रखो।
- गणतंत्र दिवस आया है शान के साथ,लोकतंत्र की खुशबू है हर इंसान के साथ।
- आज सलाम है उन वीरों को, जिनके कारण ये आजादी मिली।
'संविधान की शक्ति से चलता है देश' (26 January Shayari in Hindi 2026)
- ये देश है वीर जमानों का अलबेलों का मस्तानों का, इस देश का यारों क्या कहना।
- संविधान की शक्ति से चलता है देश,इसी से बनता है भारत का भविष्य विशेष।
- लहराए तिरंगा आसमान में आज,हर दिल में बस जाए हिंदुस्तान आज।
- हम भारतवासी हैं, ये गर्व की बात है,जनवरी हमारी पहचान की सौगात है।
- ना जाति, ना धर्म, ना कोई भेदभाव, संविधान सिखाता है बस इंसानियत का भाव।
- जहां हर नागरिक की है एक ही शान,वही देश कहलाता है मेरा हिंदुस्तान।
- लोकतंत्र की ताकत जनता में है, भारत की पहचान जन-जन में है। हम हिंदुस्तानी हैं।
'संविधान है तो अधिकार हैं' (26 January Shayari)
- संविधान की कलम से लिखी गई कहानी,हर भारतीय की जुबानी, हर दिल की निशानी।
- आज नहीं बस आज़ादी का जश्न मनाना,हर दिन देश के काम आना।
- तीन रंगों में सजा है मेरा अरमान,तिरंगे में बसता है हिंदुस्तान।
- जिस मिट्टी ने हमें पहचान दी,उसी मिट्टी को सलाम है।
- ना झुकेंगे, ना रुकेंगे, ना डरेंगे हम,भारत मां की सेवा में आगे बढ़ेंगे हम।
- संविधान है तो अधिकार हैं,वरना इंसान बस एक बेबस आवाज है।
- देश के लिए जीना भी एक कला है,भारत से प्यार करना ही असली भक्ति है।
- तिरंगे की छांव में पलते हैं हम,भारत की शान से चलते हैं हम।
- जहां हर आवाज़ को मिलता है सम्मान,वही तो है मेरा महान हिंदुस्तान।
- संविधान की ताकत को पहचान लो,अपने अधिकार और कर्तव्य जान लो।












Click it and Unblock the Notifications