नवगठित जिले मोहला-मानपुर व खैरागढ़ के लोगों का इंतजार खत्म, कर्मचारियों के जोड़-तोड़ में लगे अधिकारी

अब नवगठित जिलों के पूर्ण रुप से अस्तित्व में आने का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार सितंबर माह से दोनों जिले पूर्ण रूप से सभी प्रशासनिक विभागों के साथ संचालित होंगे।

राजनांदगांव, 04 अगस्त। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले को तीन भागों में बांट कर मानपुर-मोहला और खैरागढ़ जिला बना दिया गया है। लेकिन वर्तमान में नए जिले पूर्णतः अस्तित्व में नहीं आए हैं। यहां सरकार द्वारा ओएसडी नियुक्त कर जिले का संचालन किया जा रहा है। लेकिन अब नवगठित जिलों के पूर्ण रुप से अस्तित्व में आने का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार सितंबर माह से दोनों जिले पूर्ण रूप से सभी प्रशासनिक विभागों के साथ संचालित होंगे।

cm bhupesh baghel

प्रशासनिक भवन व पदस्थापना की तैयारी तेज
वर्तमान में दोनों ही जिले का प्रशासनिक काम काज राजनांदगांव से संचालित हो रहे हैं। खैरागढ़ ओएसडी व मोहला मानपुर ओएसडी द्वारा तैयारियों के संबंध में लगातार बैठके लेकर पदस्थापना एवं शासकीय भवनों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों जिले में प्रशासनिक अमला की पदस्थापना की तैयारी तेजी से चल रही है। राजनांदगांव के अलावा अन्य जिलों से अधिकारी-कर्मचारियों को दोनों नए जिलों में पस्थापना की जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा पदस्थापना के लिए सहमति ली जा रही है।

cg khairagrh

मुख्यमंत्री ने की थी 4 नए जिलों की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते स्वतंत्रता 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर मानपुर मोहला समेत प्रदेश में 4 नए जिले, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व मनेंद्रगढ़ की घोषणा की गई थी। वही राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की गई। राजनांदगांव जिले से पृथक कर खैरागढ़-छुईखदान- गंडई और मानपुर-मोहला-अबागढ़ चौकी को नए जिले के रुप में गठित करने की प्रस्ताव पास कर दोनों जिलों में ओएसडी व एसपी की पदस्थापना की गई थी।

खैरागढ़ में 221, मानपुर में 185 ग्राम पंचायत
प्रस्तावित नया जिला खैरागढ़, छुईखदन, गंडई का क्षेत्रफल एक लाख 55 हजार 197 हेक्टेयर का होगा। नए जिले में तीन निकाय और 221 ग्राम पंचायतों के साथ जिले की कुल आबादी 3 लाख 68 हजार 444 होगी। वहीं प्रस्तावित नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी की कुल आबादी 2 लाख 83 हजार 947 होगी। 185 पंचायतों में कुल 499 गांवों को नए जिले में शामिल किया गया है।

मानपुर मोहला में 9 व खैरागढ़ में 8 थाने
नए जिले के रुप में अस्तित्व में आने के बाद खैरागढ़-छुईखदान व गंडई में 8 और मानपुर-मोहला में 9 थाने होंगे। जिसमें मानपुर-मोहला जिले में अंबागढ़ चौकी, चिल्हाटी, मोहला, मानपुर, खड़गांव, कोहका, सीतागांव, मदनवाड़ा और औंधी थाने शामिल होंगे और खैरागढ़ में खैरागढ़, ठेलकाडीह, जालबांधा, गंडई, छुईखदान, गातापार, साल्हेवारा और मोहगांव थाने बनाए जाएंगे। वहीं राजनांदगांव जिले में 12 थाने रहेंगे।
वर्तमान में राजनांदगांव जिले में थाना, चौकी व बेस कैंप की संख्या 41 है। जिसमें 1800 जवान व अधिकारी तैनात है। मिली जानकारी के अनुसार नए जिले खैरागढ़ व मानपुर-मोहला को पुलिस महकमे से 20--20 फीसदी बल विभाजन के बाद मिलेगा। राजनांदगांव पुलिस महकमे ने हिस्सेदारी को लेकर एक ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है।
अधिकारी कर्मचारीयों का विभाजन
राजनांदगांव एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि राजनांदगांव से अलग होकर बने नए जिले मानपुर-मोहला व खैरागढ़ सितम्बर माह में पूर्ण रुप से अस्तित्व में आ जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब नए सेट-अप को लेकर तैयारी की जा रही है। वहीं खैरागढ़ ओएसडी डॉ. जगदीश कुमार के अनुसार नया जिला खैरागढ़ सितम्बर में अस्तित्व में आ जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बैठकों का दौर जारी है। नवीन जिले के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+