स्कूल के फेसबुक पेज पर पोस्ट हुई "वो वाली फोटो " , मचा हड़कंप !
आजकल के दौर में इसका इस्तेमाल संभलकर करना जरूरी है, क्योंकि असामाजिक तत्वों की नजर आपके सोशल नेटवर्क कर होती है।छत्तीसगढ़ के भिलाई से संचालित एक स्कूल के फेसबुक पेज भी किसी असमाजिक तत्व का शिकार हो गया।
भिलाई ,27 जून। आजकल के दौर में इसका इस्तेमाल संभलकर करना जरूरी है, क्योंकि असामाजिक तत्वों की नजर आपके सोशल नेटवर्क कर होती है। छत्तीसगढ़ के भिलाई से संचालित एक स्कूल के फेसबुक पेज भी किसी असमाजिक तत्व का शिकार हो गया। स्कूली छात्रों से भरे इस पेज में किसी ने पोर्न कंटेंट पोस्ट कर दी।

स्कूल के फेसबुक पेज में हुई अश्लील फोटो शेयर ,मामला दर्ज
भिलाई के आर्य नगर कोहका में संचालित एमजे स्कूल के फेसबुक पेज पर अश्लील फोटो शेयर होने के बाद छात्रों और स्कूल मैनेजमेन्ट के बीच हड़कंप मच गया। रविवार को स्कूल प्रबंधन की तरफ से इस मामले पर स्मृति नगर पुलिस थाने में जानकारी दी गई।
स्कूल के मैनेजर विनोद चौबे ने फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीर पोस्ट करने वाले सुनील एसके नाम के यूजर के खिलाफ धारा 292 और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि जिस स्कूल के फेसबुक पेज पर अश्लील कंटेंट डाला गया,उसमे छोटी उम्र के बच्चे पढ़ते हैं। वहां कक्षा नर्सरी से 8वीं तक स्टडी करवाई जाती है।

फेसबुक पेज से जुड़े हैं 125 बच्चे
स्कूल मैनेजर ने बताया कि स्कूल की गतिविधियों से संबधित जानकारी के लिए स्कूल का फेसबुक पेज बनाया गया था,जिसमे करीब 125 छात्र जुड़े हुए हैं। छोटे बच्चों से संबंधित इस फेसबुक पेज में सुनील एसके नाम के आरोपी यूजर ने अश्लील फोटो शेयर की है।बहरहाल पुलिस ने फेसबुक पेज पर किये गए पोस्ट के स्क्रीनशॉट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसे ट्रेस करने में जुटी हुई है।

आप भी रहें सतर्क
डिजिटल हो चुके दौर में सभी फेसबुक का इस्तेमाल करने लगे हैं। व्यक्तिगत इस्तेमाल के अलावा कई संस्थान व्यावसयिक गतिविधयों के लिए फेसबुक पेज और ग्रुप बनाकर अपनी गतिविधियों से अवगत करवाते हैं। यह चलन एजुकेशन सेक्टर में भी तेजी से बढ़ा है,जहां स्कूल ,कॉलेज और कोचिंग क्लास भी अपना सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करते देखे जा रहे हैं ,लेकिन सतर्कता जरुरी है।
गौरतलब है कि अगर आप भी किसी फेसबुक पेज ,ग्रुप या व्हाट्सप्प ग्रुप में एडमिन हैं, तो आपको भी संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल एक्शन लेने की जरूरत है ,क्योंकि किसी फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर भ्रामक या अश्लील सामग्री के साझा होने पर एडमिन पर भी एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर है अजूबा, जहां धरती हिलती है, पानी बहता है नीचे से ऊपर !












Click it and Unblock the Notifications