Kumhari Flyover में फिर मिली तकनीकी खामी, सांसद विजय बघेल का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नेशनल हाईवे 53 पर बन रहा फ्लाई ओवर ब्रिज, आम नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है। निर्माण में देरी से सर्विस रोड पर कई हादसे हो रहें हैं। आज दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने कुम्हारी से लेकर भिलाई तक सभी ओवर ब्रिज का निरीक्षण निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ किया। इस बार जिम्मेदार अधिकारियों पर सांसद विजय बघेल का गुस्सा जमकर फूटा। जिसके बाद उन्होंने सांसद को डेडलाइन की जानकारी दी।

नेशनल हाइवे पर हो रहा 4 ओवर ब्रिज का निर्माण
दरअसल छत्तीसगढ़ सबसे अधिक यातायात और व्यवसायिक जिला दुर्ग से गुजरने वाले कलकत्ता- मुम्बई नेशनल हाइवे पर 4 ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। जिसमें सुपेला ब्रिज, पावर हाउस ब्रिज , डबरा पारा ओवरब्रिज कुम्हारी ओवरब्रिज निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से की जा रही है। इस वज़ह से रायपुर रोज आवाजाही करने वालों व उस क्षेत्र के रहवासियों को निरंतर कई हादसों और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिससे भिलाई दुर्ग में यातायात दुर्घटना में इजाफा हुआ है। इस बात को देखते हुए सांसद विजय बघेल ओवर ब्रिज निर्माण के निरीक्षण मे पहुंचे।

दरअसल कुम्हारी फ्लाईओवर में 10 इंच की गड़बड़ी होने के कारण ब्रिज को फिर से काटकर निकाला गया। जिसका पुनः निर्माण किया गया। अब फिर एक बार निर्माण एजेंसी से सबंधित तकनीकी प्रभारी ने इस पर कमी बताई है। लेकिन इस बार कर्मचारियों ने ब्रिज को फिर से खोलने से इनकार कर दिया है। फिलहाल कुम्हारी ब्रिज में सुधार के बाद एप्रूवल के लिए परिवहन मंत्रालय भेजा गया है। अप्रूवल मिलने के बाद मंत्रालय के अधिकारियों के समक्ष ब्रिज का लोड टेस्ट किया जाएगा। फिर इसे नागरिकों के लिए खोला जाएगा।

2018 में केंद्रीय मंत्री ने किया था भूमिपूजन
इन फ्लाईओवरों का निर्माण साल 2020-21 में प्रभावित रहा। जिसका मुख्य कारण लॉकडाउन को बताया गया। वहीं 10 सितम्बर 2018 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भूमि पूजन कर लगभग 3000 करोड रुपए के इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। जिसका निर्माण साल 2021में पूरा किया जाना था। लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधूरा है।
सांसद ने अधिकारियों से पूछा देरी का कारण
विजय बघेल ने अधिकारियों से कड़े स्वर में कहा कि फरवरी 2019 से शुरू प्रोजेक्ट जो कि फरवरी 2021 तक पूर्ण हो जाना था। लेकिन इसमें देरी क्यों हो रही है? अधिकारियों द्वारा कोरोना काल व बाजार के बीच से पुल निर्माण में आवाजाही प्रभावित ना हो उसे ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करने को देरी की वज़ह बताया, इसके अलावा कुम्हारी ब्रिज में भी तकनीकी खामी को दूर करने में तीन माह का वक्त लग गया। सांसद ने कार्य की समय सीमा तय कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
कम्पनी के अधिकारियों ने सांसद को बताया डेडलाइन
इस बार सांसद को अधिकारियों ने चारों ओवर ब्रिज के निर्माण के संबन्ध में अवगत कराया कि दो ओवर ब्रिज का निर्माण पूर्णता की ओर है। जिसे लोड टेस्ट के बाद शुरू कर दिया जाएगा। वहीं सुपेला ओवरब्रिज 15 दिसम्बर 2022 तक, पावर हाऊस ओवरब्रिज अप्रैल 2023 तक, डबरा पारा ओवरब्रिज जून 2023 तक व कुम्हारी ओवरब्रिज मार्च 2023 तक पूर्ण कर लेने की समय सीमा तय की गई है।
Durg Olympic Games की शुरुआत, मैराथन में कमिश्नर, मेयर ने लगाई दौड़, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
सांसद ने सर्विस रोड सुधार करने के दिये निर्देश
सांसद ने अधिकरियों की बातें सुनने के बाद निरंतर हो रहे दुर्घटना के सम्बंध में हिदायत दी कि सर्विस रोड में तुरंत सुधार कार्य किया जाए। गड्ढों को भरा जाए बारिश के बाद रिपेयरिंग का काम नहीं हुआ है, जबकि भारी भरकम गाड़ियां इन सड़कों से गुजरती है। इस दौरान अधिकारीगण एस के झा टीम लिडर, एस के निराला आर. ई प्रोजेक्ट इंचार्ज पियुष दा, व प्रोजेक्ट मैनेजर मलिक प्रभु एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह , पार्षद मुकेश अग्रवाल, तुलसी ध्रुव पार्षद डबरा पारा, उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications