ईडी करेगी होली के दिन पूछताछ, विधायक देवेंद्र यादव बोले- सहयोग करेंगे,लेकिन फंसाने का प्रयास न करें

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के भिलाई विधानसभा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को ईडी की टीम ने होली के दिन पूछताछ के लिए बुलाया है। कांग्रेस विधायक ने जांच में सहयोग करने की बात कही है,साथ ही भाजपा पर निशाना साधा है।

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कांग्रेस नेताओ के खिलाफ जांच लगातार जारी है। इस बीच भिलाई के विधायक देवेंद्रे यादव के होली के दिन यानि 7 मार्च को पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक के निवास में 20 फरवरी को छापा मारा गया था, जिसके बाद उन्हे निर्धारित दिनांक 1 मार्च को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होना था ,किंतु छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की वजह से वह पेश नहीं हो पाए थे। जिसके बाद ईडी ने कल बुलाया है।

ed devendra yadav

जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में नेताओं को भाजपा ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है, लेकिन किसी भी कार्रवाई में अर्थहीन रही है। छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि यह सारी कार्रवाई कांग्रेस का अधिवेशन रोकने के लिए की गई थी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि हम डरने और झुकने वाले नहीं हैं, हम लोकतंत्र का सम्मान करने वाले लोग हैं,इसलिए पूछताछ में सहयोग करेंगे। देवेंद्र यादव ने बताया कि ईडी के अधिकारी रोज पूछताछ के लिए बुलाकर प्रताड़ित कर रहे हैं,अगर हमे डराने और फ़साने की कोशिश की जाएगी,तो खुलकर इसका विरोध करेंगे।

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना, केंद्रीय जांच एजेंसियां को बताया दमन का हथियार

Recommended Video

      Bhupesh Baghel ने गाय पर ये क्या कह दिया, कौन है Cow Slaughter का जिम्मेदार? | वनइंडिया हिंदी

      ज्ञात हो कि है कि 20 फरवरी को सुबह 4 बजे ईडी की टीम भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर-5 और हाउसिंग बोर्ड जामुल स्थित निवास पर रेड मारी थी। एक दिन पूर्व ही 19 फरवरी को उन्होंने अपना जन्मदिन निवास पर ही मनाया था । इसी बीच ईडी के अफसर वहां पहुंच गए और उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव के अलावा हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास पर उनके परिवार के बाकि सदस्यों से पूछताछ की थी।

      यह भी पढ़े जाति प्रमाण पत्र मामले में ऋचा जोगी को मिली बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका मंजूर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+