Durg: पूर्व पीएम अटल बिहारी की प्रतिमा को लेकर बवाल, सांसद बघेल के सामने भिड़े भाजपा-कांग्रेस के नेता

भिलाई के कैंप क्षेत्र में एक गार्डन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना को लेकर भाजपा नेता और कांग्रेस पार्षद और समर्थकों के बीच जमकर झुमाझटकी हुई।

bjp bhilai

छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर सुशासन दिवस के रूप मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने उन्हें याद करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लेकिन भिलाई के कैंप-2 में अनुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बवाल मच गया। भाजपा सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में यहां 5 घँटे तक भाजपा और कांग्रेस पार्षद व स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। भारी हंगामे के बीच पुलिस बल तैनात रहा।

सांसद विजय बघेल के सामने मचा बवाल

सांसद विजय बघेल के सामने मचा बवाल

भिलाई के वार्ड 36 केम्प 2 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, सांसद विजय बघेल, समेंत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता केम्प स्थित अटल स्मृति उद्यान में पूर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने पहुंचे। जहां कांग्रेस पार्षद अब्दुल मन्नान और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में झूमाझटकी शुरू हो गया।

सीएसपी प्रभात कुमार ने संभाला मोर्चा

सीएसपी प्रभात कुमार ने संभाला मोर्चा

इस बवाल की सूचना पुलिस को मिलने के बाद शुरुआत में छावनी पुलिस के कुछ जवान ही मौके पर पहुंचे। लेकिन थोड़ी देर बाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पूरा इलाका पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया। सीएसपी (IAS) प्रभात कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाला। इस बीच वे स्वयं माइक लेकर भीड़ खत्म करने के निर्देश देते नजर आए। इस बीच किसी ने उन्हें पत्थर भी मारा। जिसके बाद एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव, क्राइम डीएसपी नसर सिद्दकी, छावनी थाना प्रभारी मोनिक पांडेय, एसडीएम समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

सांसद विजय बघेल ने दिखाया दस्तावेज

सांसद विजय बघेल ने दिखाया दस्तावेज

भाजपा सांसद विजय बघेल ने बताया कि वे शुरू से ही उद्यान में अटल जी के जन्मदिवस पर होने वाले आयोजन में शामिल होते आ रहें हैं। इस बार प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी, जिसका विरोध स्थानीय पार्षद कर रहें थे। सांसद ने कहा कि भाजपा ने प्रतिमा की स्थापना के लिए बीएसपी प्रबन्धन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई थी। लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली जिसे मौन स्वीकृति मानकर प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी।

वार्ड पार्षद अब्दुल मन्नान ने किया विरोध

वार्ड पार्षद अब्दुल मन्नान ने किया विरोध

वार्ड क्रमांक 36 स्थित अटल स्मृति उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षद व एमआईसी सदस्य अब्दुल मन्नान ने के अनुसार यह उनका वार्ड है, और यहां की जनता उद्यान में किसी प्रकार की प्रतिमा स्थापित करना नहीं चाहती है। यह उद्यान सिर्फ बच्चों के खेलने के लिए इस्तेमाल हो। पार्षद ने कहा कि यहां पर बच्चों के लिए झूले लगाने का प्लान है और मूर्ति लगाने से जगह नहीं बचेगी। लेकिन अगर प्रशासन से अनुमति मिली है तो भाजपा के नेता आदेश की प्रति दिखा दें फिर वे यहां प्रतिमा स्थापित कर लें।

प्रशासन की मौजूदगी में स्थापित की गई प्रतिमा

प्रशासन की मौजूदगी में स्थापित की गई प्रतिमा

लगभग 5 घंटे चले बवाल के बाद पुलिस ने सख्त हिदायत देकर भीड़ खाली कराया और क्षेत्र में धारा 145 लगाई गई। जिसके बाद प्रशासन और एसडीएम की मौजूदगी और कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा से चर्चा के बाद स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की अस्थाई रूप से स्थापना की गई। एसडीएम के अनुसार कलेक्टर से अनुमति मिलने के बाद ही प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्थापना के बाद गार्डन को ताला लगाकर सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें.. Chhattisgarh: राज्यपाल के खिलाफ साहू समाज लामबंद, जारी किया फरमान, समाजिक कार्यक्रमों में नहीं बनाएंगे अतिथि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+