Durg News: शादी के बाद छुपकर मिलते थे दोनों, युवती ने अफरोज को पहुंचाया था जेल, अब होटल में मिला शव
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। लेकिन शादी शुदा युवक और प्रेमिका के इस तरह सुसाइड करने के पीछे का कारण पुलिस को समझ नहीं आया है। वहीं दूसरी ओर होटल संचालक भी संदेह के घेरे में आ गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर दोनों ने यह कदम क्यों उठाया।

शादी के बाद भी छुप छुपकर मिलते थे दोनों
दरअसल भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में स्थित होटल कृष में कोहका निवासी 32 वर्षीय तापशी बाइन का कतुलबोड निवासी 35 वर्षीय अफरोज खान से प्रेम प्रसंग था। दोनों लगभग 4 साल से एक दूसरे को जानते थे। एक साल पहले अफरोज की शादी हो चुकी थी। लेकिन शादी के बाद भी दोनों छुप छुपकर मिलते थे। इसी तरह दोनों ने मंगलवार को घर वालों से झूठ बोलकर स्मृति नगर जुनवानी के क्रिश होटल में ठहरे हुए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम बुक किया था।

होटल के पंखे से लटका मिला शव
बुधवार को जब होटल कृष के कमरे से दोनो बाहर नहीं आए, तब कर्मचारियों ने उन्हें आवाज लगाया। लेकिन अंदर से कोई रिप्लाई नहीं आया। कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था। इसलिए होटल संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने जैसे ही होटल का दरवाजा खोला तो, तापसी और अफरोज दोनों पंखे के फंदे से लटके हुए थे।

युवती ने अफरोज को पहुंचाया था जेल
पुलिस ने जब दोनों के बारे में पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि तापशी ने अगस्त 2021 में अफरोज पर रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने अफरोज को जेल भी भेज दिया था। उस दौरान अफरोज 50 दिन तक जेल में रहा था। लेकिन इसके बाद फिर से दोनों एक हो गए थे और फिर दोनों इसी होटल में मिलने लगे थे। जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। अफरोज के विवाहित होने के बाद भी तापसी के घर वाले इस शादी के लिए तैयार थे। लेकिन परिवार के दबाव में अफरोज ने दूसरी लड़की से शादी की थी

होटल संचालक भी संदेह दायरे में
पुलिस के अनुसार पहले भी अफरोज खान लड़की के साथ इस होटल में ठहरता था। उसकी आईडी के माध्यम से इसकी जांच की गई। लेकिन होटल संचालक के द्वारा स्थानीय व्यक्ति को रूम उपलब्ध कराना एक बड़ा सवाल खड़े करता है। भिलाई दुर्ग के स्थानीय व्यक्ति और बिना शादी शुदा युवक-युवती को इस तरह कमरा उपलब्ध कराया है। जबकि पुलिस कई बार होटल व लॉज संचालकों को बिना आईडी के रूम देने पर कार्रवाई करती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मगर दोनों ने यह घातक कदम क्यों उठाया। इसके बारे में पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें,, Durg News: कबड्डी में अच्छा रेडर था समीर, इसलिए दोस्तों ने रास्ते से हटाने का बनाया प्लान, बोरी में मिला था शव












Click it and Unblock the Notifications