Durg : समीक्षा बैठक में अपराधियों की सूची देने पर पूर्व मंत्री ने कसा तंज, गृहमंत्री ने इस तरह दिया जवाब

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के तीन साल बाद गृह विभाग की बैठक लेने पर भाजपा नेता तंज कसते नजर आ रहें हैं। इस बैठक में गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने सहित कई निर्देश भी दिए थे।

दुर्ग, 22 अगस्त। छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के तीन साल बाद गृह विभाग की बैठक लेने पर भाजपा नेता तंज कसते नजर आ रहें हैं। इस बैठक में गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को जिले में नशे के कारोबार व सट्टा, जुआ पर लगाम लगाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए थे। भाजपा के कद्दावर मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने गृह मंत्री की बैठक के बाद तंज कसा था, जिस पर गृह मंत्री जवाब देते हुए कहा कि उनका काम बोलने का है। उन्हे बोलने दिजिए।

home minister chhattisgarh

गृह मंत्री ने जिला पुलिस की तीन साल बाद ली बैठक
छत्तीसगढ़ के गृह, लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को अपने गृह जिले दुर्ग में पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई। गृह मंत्री ने तीन साल बाद यह बैठक बुलाई। जिसके चलते वे भाजपा की निशाने पर आ गए हैं। गृहमंत्री ने इस बैठक में दुर्ग जिले में यातायात, नशे के कारोबार, सायबर क्राइम, चिटफंड के मामले, अवैध हथियार, पुरानी लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए थे।

home minister cg

सट्टा जुआ, अवैध कारोबारियों की सौंपी थी सूची
गृह मंत्री ने दुर्ग के क्लेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने थाना प्रभारियों को कई जुआ सट्टा कारोबारियों के नाम की सूची भी सौंपी थी। इसके साथ ही गृह मंत्री ने थाना प्रभारियों से कहा कि कही आप सब उनसे मिले तो नही। गृह मंत्री ने इन सभी पर कार्यवाई करने के निर्देश भी दिए।
जानिए क्या कहा प्रेम प्रकाश पांडेय
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के समीक्षा बैठक बाद भाजपा नेताओं ने उन पर तंज कसना शुरू कर दिया। भाजपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने भाजपा की एक बैठक के दौरान गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, मंत्री जी साढ़े तीन साल बाद समीक्षा बैठक ले रहें हैं, आज गृह मंत्री स्वयं जुआ, सट्टा, कबाड़, नशा कारोबारियों की सूची पुलिस को सौंप रहें हैं, ये प्रदेश के लिए दुर्भाग्यजनक है। यह दर्शता है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है।

durg police reviwe meeting
गृहमंत्री ने बयान पर किया पलटवार
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष में हैं। उनका काम है बोलना, हमारा काम करने का है, वो हम कर रहें हैं। तीन साल नही बल्कि समय समय पर बैठकें पुलिस मुख्यायल रायपुर में होती है, जिसमें सभी जिलों की समीक्षा की जाती है। कानून व्यवस्था बदहाल जैसी कोई स्थिति नही है। नक्सलियों ने सरेंडर करने शुरु किया है। अब प्रभावित क्षेत्रों में विकास हो रहा है।

जिला भाजपा ने बुलाई थी बैठक
भाजपा ने 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए पूरी रणनीति बना चुकी है। इसके लिए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे। बैठक में समस्त भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को घेराव को लेकर जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान पूर्व मंत्री ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर तंज कसा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+