कृषि मंत्री के गढ़ में सीएम भूपेश ने की योजनाओं की पड़ताल, बोरी तहसील कार्यालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात अभियान के तहत दुर्ग जिले के ग्राम बोरी पहुंचे यहां उन्होंने तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र चौबे भी मौजूद रहे।
छत्तीगसढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले में भेंट मुलाकात अभियान के तहत ग्राम पंचायत बोरी में जनचौपाल लगाया। साजा विधनासभा क्षेत्र के धमधा में स्थित ग्राम बोरी में मुख्यमन्त्री ने इससे पहले स्वामी आत्मानन्द स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्रवासियों को 44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान साजा विधायक और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी मौजूद रहे।

किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता : सीएम
मुख्यमंत्री ने जनचौपाल में उपस्थित ग्रामीणों और किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कृषि हित की योजनाओं को हमारी सरकार ने जारी रखा। हमने किसानों को नुकसान नहीं होने दिया। छत्तीसगढ़ के किसान को कोई भी बैंक लोन न पटने को लेकर फोन नहीं करता। मुख्यमंत्री ने किसानों से धान खरीदी, कर्ज माफी के बारे में पूछा। इस पर सभी ने हाथ उठाकर जवाब दिया।

तहसील कार्यालय का सीएम ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ज जिले के धमधा ब्लाक में स्थित ग्राम बोरी पहुंचे। यहां उहोने निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित जनों से रूबरू भी हुए। नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन 16 कक्ष से सुसज्जित हैं। नवीन तहसील कार्यालय के लोकार्पण के मौके पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। बोरी क्षेत्र के 26 ग्राम पंचायतों के लोगों को अपने राजस्व मामलों को सुलझाने में सुविधा होगी। तहसील के अंतर्गत 11 पटवारी हल्के हैं। जिससे राजस्व सुविधा में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य को भी मजबूती मिलेगी।
Recommended Video

यह भी पढ़ें,, गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए सीएम भूपेश, भाजपा के छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान पर दिया बयान
आम जनता का विश्वास हासिल करना हमारा मुख्य लक्ष्य
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य लक्ष्य है। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन का विकेंद्रीकरण कर रही है। और ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन सिस्टम की स्थापना कर रही है ताकि कार्य को सभी के लिए पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के साथ ली सेल्फी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बोरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से भेंट की, इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ सेल्फी भी ली। जनचौपाल के दौरान सीएम ने 12 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग से 07, अनुसूचित जाति से 03 और अनुसूचित जनजाति से 02 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।












Click it and Unblock the Notifications