गुरु घासीदास जयंती में शामिल हुए सीएम भूपेश, भाजपा के छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान पर दिया बयान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान को लेकर भाजपा पर हमला बोला, सीएम ने कहा कि 15 साल में भाजपा प्रदेश का विकास नहीं कर पाई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम सुरपा पहुंचे। जहां वे समाज द्वारा आयोजित सतनाम धर्म के प्रवर्तक गुरु घासीदास जी के 266 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। सीएम न मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले बाबा घासीदास की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान को लेकर भी बयान दिया।
बाबा के संदेश को लेकर काम कर रही सरकार
गुरु घासीदास सेवा समिति ग्राम सुरपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सर्वप्रथम सतनाम जैतखाम पहुचकर बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की बाबा के सन्देश मनखे मनखे एक समान को लेकर सरकार काम कर रही है। उनके सपनों को साकार कर छत्तीसगढ की संस्कृति परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
हमारी सरकार ने नहीं लिया कर्ज
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल चल रही है। धान खरीदी की जा रही है। सड़कों का निर्माण हो रहा है, सभी जगह सारे तीज त्यौहार मनाए जा रहे हैं। सभी काम हो रहें हैं। जिससे लोगों को लाभ मिले क्षेत्र का विकास हो। योजनाओं के सही क्रियान्वयन की जानकारी के लिए भेंट मुलाकात भी कर रहें है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार है। एमपी ने अब तक हजारों करोड़ का कर्ज ले लिया है। छत्तीसगढ़ में हमने अब तक कर्ज नहीं लिया है।
15 तक भाजपा ने नहीं किया विकास
आपको बता दे कि पूर्व मंत्री और कुरूद विधायक अजय चंद्राकर इन दिनों भाजपा के छत्तीसगढ़ अभियान के तहत दुर्ग दौरे पर है। जहां वे लगातार प्रदेश सरकार को घेरने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। जिसके जवाब में सीएम भूपेश ने कहा कि बीजेपी को 15 साल मौका मिला। लेकिन वे प्रदेश का विकास नहीं कर पाए। कांग्रेस की सरकार आने के बाद प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। इस कारण जनता हमें आशीर्वाद दे रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान, युवा महिलाएं बच्चे सभी खुश हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को आशीर्वाद दे रहे हैं। इसलिए बीजेपी परेशान हो रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications