छत्तीसगढ़: खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतदान कल, भाजपा, कांग्रेस ने किये जीत के दावे

Chhattisgarh: Voting for Khairagarh by-election tomorrow, BJP, Congress claimed victory

राजनांदगांव, 11 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की खैरागढ़ विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव की कल वोटिंग है। खैरागढ़ विधानसभा के लिए कल 12 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होनी है। वहीं 4 नवंबर 2021 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने निधन हो जाने के बाद से यह सीट खाली है। इस चुनाव में कांग्रेस , भाजपा और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। कांग्रेस ने यशोदा वर्मा, भाजपा ने कोमल जंघेल और जनता कांग्रेस ने नरेंद्र सोनी को चुनावी मैदान में उतरा है।

voting

कुल 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता करेंगे मतदान

मिली जानकारी के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मतदान कल सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे चलेगा। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान के लिए कुल 291 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से नक्सल प्रभावित 53 बूथ, 11 संवेदनशील बूथ हैं,वहीं राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील 85 बूथ माने गए हैं। वोटिंग के लिए लगभग 1164 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। खैरागढ़ विधानसभा सीट में कुल 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं, जिसमें महिला वोटर्स की संख्या 1 लाख 5 हजार 250 और पुरुष वोटर्स की संख्या 1 लाख 6 हजार 266 है ।

भाजपा और कांग्रेस ने किये जीत के दावे

वोटिंग के एक दिन पहले सभी प्रत्याशियों ने घर घर जाकर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि खैरागढ़ में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की पराजय निश्चित है।कांग्रेस ने कभी भी खैरागढ़ के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिसके लिए वहां के विधायक देवव्रत सिंह प्रयासरत रहे हैं। लेकिन उनकी भी अनसुनी की जाती थी। अब स्व. देवव्रत सिंह के नाम पर ही कांग्रेस राजनीति कर रही है। जिसे खैरागढ़ की जनता समझती है।

वहीं भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने मतदान के एक दिन पूर्व डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेकर भाजपा को समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा खैरागढ़ को लेकर संवेदनशील रही है। मनमानस का भावना हमारे साथ सीधा जुड़ा हुआ है। जो परस्थितियां इस समय खैरागढ़ में निर्मित हुई है उनको करारा जवाब देने का सही वक्त है। एक जुट होकर हमें खैरागढ़ की जनभावनाओं से जो लोग खेल रहे है, वह बेहद ही निंदनीय है और हमारे भावनाओं के साथ जो सियासी झूठे वादे किए जा रहे है, इसे खैरागढ़ की जनता भलिभांति समझती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: जानिए बस्तर फाइटर्स के बारे में, जिससे डरे हुए हैं नक्सली !

इधर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की खैरागढ़ के उपचुनाव में ऐतहासिक मतों से जीत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के अब तक के कामों पर खैरागढ़ की जनता पंजा का बटन दबाकर विश्वास जताएगी। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कहते हैं उसको पूरा करते हैं, मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद 2 घंटे के भीतर 20लाख किसानों को कर्ज माफी का तोहफा दिए थे। उसी तरह ही 17 अप्रैल को खैरागढ़ छुई खदान गंडई को राज्य के 32वी जिला के रूप में पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना हुई बहाल,भूपेश सरकार बनवाएंगी 21 हजार मकान !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+