छत्तीसगढ़: भिलाई-3, कुम्हारी और जामुल को मिलाकर बनाया जायेगा नया अनुविभाग

दुर्ग , 23 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने गृह जिले भिलाई-3 में तहसील कार्यालय और उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। लोकार्पण के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्था का जायज़ा भी लिया। गौरतलब है कि दुर्ग जिले में अब भिलाई-3 को मिलाकर 6 तहसील हो चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार के निवेदन पर भिलाई-3, कुम्हारी और जामुल को मिलाकर नया अनुविभाग बनाने की बड़ी घोषणा की।

bhupesh

अधिकारियों ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी का कार्यालय भिलाई-3 में ही बनाया जाएगा। साथ ही सीएम भूपेश ने भिलाई-3 में उप रजिस्ट्रार दफतर खोलने , तहसील कार्यालय और उप तहसील कार्यालय में बाउंड्री वॉल भी कराए जाने की घोषणा भी की, वहीं उन्होंने भिलाई में बनने वाले स्टेडियम परिसर में जैतखाम और मंदिर के लिए स्थान आरक्षित रखने के लिए भी के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने अहिवारा क्षेत्र में नल जल योजना की माँग पर सर्वे कराने के बाद नल जल योजना शुरू करने के निर्देश भी दिए। वही भिलाई 3 में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने, नए निगम कार्यालय और डबरापारा से कुम्हारी तक केनाल की मांग पर तकनीकी परीक्षण करवाने के बाद जल्द फैसले लेने की बात कही। सीएम ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की पहल की है। पूरे छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 172 सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में पहली कक्षा में अब 40 से बढ़ाकर 50 बच्चों को एडमिशन देने का निर्णय लिया है।

नवीन तहसील कार्यालय और उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भिलाई-3 तहसील कार्यालय और उप तहसील कार्यालय खुलने से जनता के साथ-साथ मुझे भी बेहद खुशी हो रही है ,क्योंकि मैं खुद भिलाई का निवासी हूँ और किसान हूं । मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई 3 में तहसील कार्यालय की मांग बहुत पुरानी थी और क्षेत्र की जनता की आवश्यकता भी थी,इसलिए मै तहसील कार्यालय की सौगात मिलने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं ।

भूपेश बघेल ने कहा कि, हमारी सरकार ने अब तक 85 तहसीलों की घोषणा कर दी है, जिसमें 52 तहसील प्रभावशील हो चुकी हैं। किसी भी राज्य सरकार की तरफ से इतने वक़्त समय में इतनी संख्या में तहसील का गठन नहीं किया गया है। कांग्रेस सरकार ने तीन साल के भीतर ही अब तक 6 जिलों का भी गठन कर दिया है, जिसमें एक ज़िला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कार्य भी शुरू हो चुका है। बाकि 5 जिलों की शुरुआत जल्द ही होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, जितनी अधिक प्रशासनिक इकाई नजदीक होगी, जनता को उतनी ज्यादा सुविधाए मिलेंगी। तहसील कार्यालय खुलने से ज़मीन संबंधी प्रकरणों की सुनवाई होती है ,वहीं जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रणाम-पत्र समेत कई तरह के काम में क्षेत्रीय जनता को सरलता होगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुलभ न्याय, सहज पहुंच और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही छत्तीसगढ़ सरकार प्रशासनिक इकाई को जनता के नजदीक ले जाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर उनके साथ मंत्री गुरु रुद्र कुमार, नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, नगर पालिका के कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर समेत स्थानीय राजनेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: लाठीचार्ज मामले में सियासत, भाजयुमो ने निकाला मार्च, आप पहुंची गृहमंत्री के बंगले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+