Chhath Puja 2022: मिनी इंडिया भिलाई में 3 लाख व्रतधारियों ने सूर्य को दिया अर्घ्य, जनप्रतिनिधि हुए शामिल
भिलाई को छत्तीसगढ़ में मिनी इंडिया कहा जाता है। यहां आज उत्तर भारतीयों की आस्था का पर्व छठ धार्मिक एवं सामाजिक सद्भावना के साथ मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के दुर्ज जिले में लगभग 3 लाख से अधिक उत्तर भारतीयों ने आज डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इस बीच पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी उत्तर भारतीयों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देने छठ घाटों पर पहुंचे।

पूर्व मंत्री ने रखा व्रत, घाट पर परिवार सहित दिया अर्घ्य
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने छठ के इस पावन पर्व पर अपने परिवार सहित सूर्य देव की आराधना की दरअसल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे हड़ताल व्रत रखकर सूर्य देव की उपासना परिवार सहित करते हैं उन्होंने आज सेक्टर 2 तालाब में पूजा अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली की कामना की। इस दौरान वे भिलाई के 10 छठ घाटों पर पहुंचकर लोगों को शुभकानाएँ भी दी। उन्होंने कहा कि यह लोक आस्था का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है,भगवान सूर्य सबको ऊर्जा देते हैं सबके जीवन के अंधकार को दूर करते हैं।

यह भी पढ़ें,, Chhath Puja 2022: सतना में बिखरी छठ की छटा, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा-अर्चना
भिलाई में उमड़ता है जनसैलाब, 3 लाख व्रतधारी करते हैं छठ पूजा
वही दुर्ग जिले में भिलाई जैसे शहर में इस पर्व की रौनक देखते ही बनती है। जिले के 12 छठ घाटों पर भीड़ को नियंत्रण करने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। लगभग एक लाख से अधिक व्रत धारी छठ घाटों पर इकट्ठे होकर सूर्य देव को अर्ध्य देते हैं। सेक्टर 2, छावनी, सेक्टर 7, रिसाली, खुर्सीपार के तालाबों पर जन सैलाब उम्र पड़ता है। छठ पर्व की खरीदारी के लिए जहां दुकानों में रौनक देखने को मिलती है। वही व्रत धारी पूरे नियमों का पालन करते हुए अपने पूजा विधि की तैयारी करते हैं। और डूबते हुए सूर्य को अर्घ देने के लिए शाम होते ही छठ घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ती है।

छठ पर अवकाश की घोषणा करने वाला देश का दूसरा राज्य छत्तीसगढ़
प्रदेश में निवासरत उत्तर भारतीयों को अपने आस्था का पर्व छठ की बड़ी बेसब्री से इंतजार रहती है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी उत्तर भारतीयों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देने छठ घाटों पर पहुंचे, उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 वर्ष पूर्व आस्था के इस महापर्व पर अवकाश की घोषणा भी की थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बन गया था। जहां छठ पर अवकाश की घोषणा की गई है। सूर्य षष्ठी के इस महापर्व को देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। प्रदेश भर में उत्तर भारतीयों की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भी व्रतधारियों को छट घाटों पर आने की अनुमति दी है। इस दौरान नगर निगमों के माध्यम से छठ घाटों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications