Chhath Puja 2022: सतना में बिखरी छठ की छटा, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा-अर्चना

Chhath Puja 2022 : बिहार और पूर्वांचल का लोक पर्व डाला छठ मध्य प्रदेश के सतना शहर में भी आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। 30 अक्टूबर को शहर के संतोषी माता तालाब में श्रद्धालुओं का मेला लगा जहां गाजे-बाजे के साथ धूमधाम के साथ छठ माता की पूजा अर्चना कर अस्त होते सूर्यनारायण को अर्घ्य समर्पित किया गया।

satna Chhath Puja

नहाय खाय के साथ शुरू हुए डाला छठ पर्व पर व्रत वाली महिलाएं अपने परिवार वालों के साथ सतना शहर के संतोषी माता तालाब के घाट पर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की और जल में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य समर्पित किया। पूजा के लिए व्रती महिलाएं परिजनों के सदस्यों के साथ पूजा सामग्री लेकर मंगल गाने गाते हुए पहुंचीं। घर के पुरुष भी छठ माता के लिए पकवानों और फलों से भरा डला सर पर उठाए नंगे पांव तालाब के तट पर आए। पूजा स्थल पर मंगल गाने की गूंज रही, अब 31 अक्टूबर को तड़के व्रती महिलाएं पुनः अर्घ्य देंगी और उसके बाद 3 दिन तक चलने वाला यह कठिन व्रत पूर्णता को प्राप्त करेगा।

जिला प्रशासन रहा मुस्तैद

शहर के संतोषी माता तालाब के घाट पर नगर निगम प्रशासन छठ पूजा समिति और पुलिस ने सफाई, प्रकाश ,पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। तालाब के घाट पर सुरक्षा के लिए जहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी वहीं पानी मे बोट पर होमगार्ड और एसडीआरएफ के कर्मचारियों को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया था।

आयोजन कार्यस्थल पर उद्घोषणा मंच भी बनाया गया था। छठ पूजा समिति की तरफ से यहां व्रतियों के अर्घ्य के लिए हर साल दूध का इंतजाम भी किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+