Bhilai: कांग्रेस पार्षद का हाईवोल्टेज ड्रामा, विरोध के बाद अब प्रतिमा लगाने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 25 दिसंबर को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मचे बवाल के बाद विरोध करने वाले कांग्रेस पार्षद ने ही स्व अटल जी की प्रतिमा स्थापित करने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

BJP Bhilai

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना करने को लेकर बवाल मचा रहा। भिलाई में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच झूमाझटकी हुई, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया। लेकिन दूसरे दिन सोमवार को प्रतिमा स्थापना का विरोध करने वाले कांग्रेस पार्षद मन्नान गफ्फार खान का अचानक बदला हुआ चेहरा देखने को मिला।

रविवार को मचा था बवाल, पार्षद ने जताया था विरोध

रविवार को मचा था बवाल, पार्षद ने जताया था विरोध

भिलाई निगम के वार्ड 37 रविदास नगर कैंप 2 के चटाई क्वार्टर के समीप उद्यान में अटल उद्यान समिति और भाजपा नेताओं द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को अटल स्मृति उद्यान में स्व. वाजपेयी प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी। परंतु वार्ड 37 के कांग्रेसी पार्षद मन्नान गफ्फार खान एवं उसके समर्थकों के द्वारा उद्यान में अटल जी की मूर्ति स्थापना का जमकर विरोध किया गया था।

भारी पुलिस बल तैनात, एएसपी, सीएसपी ने संभाला मोर्चा

भारी पुलिस बल तैनात, एएसपी, सीएसपी ने संभाला मोर्चा

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद विजय बघेल जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया और बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। सांसद विजय बघेल के समाने ही कांग्रेस पार्षद अब्दुल मन्नान ने इसका विरोध शुरू किया। जिसके बाद भाजपा और पार्षद समर्थकों के बीच झूमाझटकी भी हुई। पुलिस के द्वारा भारी बल तैनात किया गया था, सीएसपी प्रभात कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाले रखा। देर शाम तक कलेक्टर से चर्चा कर एसडीएम और एसपी की उपस्थिति में प्रतिमा को अस्थाई तौर पर स्थापित किया गया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव की उपस्थिति में पुलिस कर्मियों के द्वारा अटल जी की मूर्ति स्थापना स्थल पर रख दी गई थी। विवादित क्षेत्र में धारा 145 लागू कर उक्त उद्यान को सील कर दिया गया।

कांग्रेस पार्षद अब्दुल का अचानक हृदय परिवर्तन

कांग्रेस पार्षद अब्दुल का अचानक हृदय परिवर्तन

कल की घटना के बाद सोमवार को पार्षद मन्नान गफ्फार खान का एक अलग ही चेहरा देखने को मिला। भिलाई निगम की बैठक में नगर पालिक निगम के महापौर परिषद की बैठक में प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया गया। पार्षद और एमआईसी के सदस्य अब्दुल मन्नान ने नगर निगम आयुक्त के नाम पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं नगर निगम महापौर नीरज पाल को आवेदन सौंपा गया। इस आवेदन में पार्षद के द्वारा जोन 03, वार्ड क्रमांक 37 संत रविदास नगर में स्थित उद्यान का नामकरण स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर करने एवं स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा स्थापना करने की मांग की गई है।

पार्षद का अचानक हुआ हृदय परिवर्तन

पार्षद का अचानक हुआ हृदय परिवर्तन

संत रविदास नगर में स्थित अटल स्मृति उद्यान में समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कल उपजे विवाद के बाद आज पार्षद ने सबको चौंका दिया। कल तक जिस पार्षद द्वारा मूर्ति स्थापना का विरोध किया जा रहा था अचानक ही उनका ह्रदय परिवर्तित हो गया और। नगर पालिक निगम भिलाई मुख्यालय में महापौर परिषद की बैठक में आवेदन लेकर के पार्षद मन्नान गफ्फार खान भी पहुंच गए। लेकिन 12 घण्टे बाद में ही उनका मन कैसे बदला यह चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि प्रतिमा स्थापना के लिए सहमति देनी हुई थी। तो कल दिन भर हाईवोल्टेज ड्रामा क्यों किया?

यह भी पढ़ें,, Durg: पूर्व पीएम अटल बिहारी की प्रतिमा को लेकर बवाल, सांसद बघेल के सामने भिड़े भाजपा-कांग्रेस के नेता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+