Bhent Mulakat: गोबर पेंट का डिब्बा लेकर सीएम भूपेश, बताने लगे फायदे, निरमा बेचकर पुष्पलता ने बदली जिंदगी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात के दौरान धमधा ब्लाक के ग्राम लिटिया की महिला समूह द्वारा गोबर से तैयार किए जा रहे पेंट के फायदे बताए। सीएम खुद डिब्बा हाथ में लेकर लोगों को पेंट दिखाते नजर आए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साजा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने धमधा ब्लाक के ग्राम बोरी में भेंट मुलाकात अभियान के तहत जनचौपाल लगाया। मुख्यमंत्री ने जनचौपाल में ग्राम लिटिया में गोबर से पेंट बना रही महिला समुह से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने स्वयं अपने हाथों में पेंट का डिब्बा लेकर ग्रामीणों को दिखाया। सीएम भूपेश ने राज्य में पहले ही सरकारी भवनों में गोबर से बने पेंट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। जिसकी प्रशंसा परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी की है।

लिटिया में महिला समुह कर रहीं तैयार
धमधा ब्लाक के ग्राम लिटिया में महिला समुह द्वारा गोबर से पेंट बनाने का काम चल रहा है। समुह की सदस्य देवकी वर्मा ने बताया कि यहां सबसे पहली खेप में बारह सौ लीटर गोबर पेंट का उत्पादन किया गया। यहां डिस्टेंपर, इमल्शन आदि का उत्पादन हो रहा है। गांव वाले काफी खुश हैं। आज मुख्यमंत्री ने यहां उत्पादित गोबर पेंट भेंट मुलाकात के दौरान स्थल पर देखा और अपने हाथों में लेकर पेंट लोगों को दिखाया और इसकी विशेषताओं के बारे में लोगों को बताया।

यह भी पढ़ें,, कृषि मंत्री के गढ़ में सीएम भूपेश ने की योजनाओं की पड़ताल, बोरी तहसील कार्यालय का किया लोकार्पण
सीएम भूपेश ने बताया गोबर पेंट के क्या हैं फायदे ?
मुख्यमन्त्री ने गोबर पेंट का लाभ बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में आज भी मिट्टी के घरों और आंगन को लीपने का काम गोबर से ही होता है। गोबर से लीपे हुए घर बहुत साफ सुथरे होते हैं और बैक्टीरिया आदि प्रदूषण से बचे रहते हैं। अब आधुनिक टेक्नालाजी से बने हुए गोबर पेंट आ गये हैं। जो काफी सस्ते हैं। और देर तक टिकते भी हैं। जो बाकी केमिकल युक्त पेंट से बेहतर हैं।
गोबर पेंट यूनिट से रोजगार की बढ़ी संभावनाएं
भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम लिटिया गौठान में बना गोबर पेंट दिखाया, उन्होंने कहा कि इससे सभी शासकीय भवनों में पोताई कराएंगे। इसके साथ ही इसे सी-मार्ट में बेचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूरल इंडस्ट्रियल पार्क हम शुरू कर रहे हैं, सभी तरह के उद्यम इससे आरम्भ होंगे। इन पार्कों की स्थापना के लिए 600 करोड़ रुपए दिए हैं ताकि उद्यम को आगे बढ़ने का मौका मिले और लोगों को रोजगार मिले।
महिला उद्यमी पुष्पलता की सीएम ने की तारीफ
भेंट मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची पथरिया डोमा की पुष्पलता की उद्यम की कहानी सुनकर सीएम ने भी उनकी तारीफ की। पुष्पलता पारकर ने बताया कि उन्होंने साल भर पहले पंचायत विभाग से ट्रेनिंग लेकर वाशिंग पाउडर बनाने का काम सीखा। अपना ब्रांड काफी अच्छा हो। इसके लिए क्वालिटी में काफी मेहनत की। फिर गांव-गांव अपने प्रोडक्ट को लेकर घूमी।
अपनी ब्रांडिंग खुद करती हैं पुष्पलता
पुष्पलता से सीएम ने पूछा कि बड़े ब्रांड के सामने कैसे निरमा बेचतीं हैं। जब वाशिंग पावडर के दूसरे नेशनल ब्रांड हमारे पास उपलब्ध हैं। तब पुष्पलता ने सीएम को निरमा की टैगलाइन की तरह ही बताया कि एक बार आप इस्तेमाल कर देखिए, फिर आपको भरोसा होगा कि सस्ती कीमत में यह वाशिंग पाउडर पूरी गुणवत्तायुक्त है। धीर-धीरे बाजार मिलता गया। फिर सी-मार्ट में भी प्रोडक्ट उपलब्ध हो रहा है। आसपास के पंद्रह गांवों में इनका सामान जाने लगा। जब काफी माँग आने लगी तो इन्होंने ई-रिक्शा खरीद लिया। यह उन्होंने बिहान के माध्यम से लोन में लिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications