धनबादः बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, तीनों की मौत
झारखंड। झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के साहुबहियार के पास बाइक पर सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। तीनों युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय लोग पीएमसीएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह सड़क हादसा बुधवार की शाम को तोपचांची थाना क्षेत्र के साहुबहियार के पास हुआ।

चश्मदीदों के अनुसार नरकोपी गांव के रहने वाले तीनों बाइक सवार बीती शाम को मदयडीह से घर लौट रहे थे। तीनों बाइक सवार साहुबहियार के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से धनबाद भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय कुमार महतो और करण कुमार उर्फ राहुल को मृत घोषित कर दिया।
दिनेश की कुछ देर बाद मौत हो गई। विजय के दो बच्चे हैं जबकि करण अविवाहित था। गांव के तीन युवकों की मौत की खबर से नरकोपी में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ेंः दुर्घटनाः हादसा देखने के लिए रोकी कार तभी उसपर पलट गया ट्रक, परिवार के 3 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications