घर वालों को व्हाट्सएप पर करता था मैसेज, फोन नहीं आने पर हुई शंका, कमरा खोला तो हर कोई रह गया हैरान

दिल्ली। दिल्ली के थाना खजूरी इलाके के तुक्मीरपुर में एक मकान के अंदर से रजाई में करीब 26 साल के युवक का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई है। उत्तरी पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से हत्या का एक मामला सामने आया है। मृतक अमित पेशे से इंजीनियर था।

youth dead body found in khajoori khas area of delhi

अमित के परिवार का कहना है कि पिछले एक महीने से उसकी बात नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद उन्होंने उसके मकान मालिक से बात करके जांच पड़ताल करने की अपील की। मकान मालिक ने जब उसके कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि बिस्तर पर कंबल से ढका हुआ उसका शव पड़ा है, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अमित के साथ उसका एक दोस्त मकान में उसके साथ रहता था। लेकिन हत्या के बाद से उसका दोस्त फरार है। वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक अमित के फोन से कई बार उनको व्हाट्सएप मैसेज और टेक्स्ट मैसेज आ रहे थे, लेकिन उनकी अपने बेटे अमित से बात नहीं हो पा रही थी। इसी के चलते उनको शक हुआ तो उन्होंने मकान मालिक से जांच की बात कही और उसके कमरे पर जाने को कहा, जिसके बाद हत्या का राज खुला।

youth dead body found in khajoori khas area of delhi

हालांकि पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है ।पुलिस के अनुसार मृतक अमित अकेले ही किराए पर कमरा लेकर खजूरी खास इलाके में रहता था। वह मूल रूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला था। शुक्रवार दोपहर तीन बजे पुलिस को सुसाइड की सूचना मिली।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब खिड़की से झांककर देखा तो अमित खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अमित के सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः कानपुर: पत्नी के सामने पति की निर्मम हत्या, पहले तोड़े हाथ-पैर फिर मारी 4 गोलियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+