कानपुर: पत्नी के सामने पति की निर्मम हत्या, पहले तोड़े हाथ-पैर फिर मारी 4 गोलियां

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े चार सगे भाइयों ने मिलकर बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले बुजुर्ग किसान के हाथ पैर तोड़े, फिर 4 गोलियां मार दीं। बेबस महिला चीखती-रोती रही लेकिन हत्यारे भाइयों को रहम नहीं आया। फिलहाल, हत्यारे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है।

A man was murdered in an old rivalry in Kanpur

जानकारी के अनुसार, मामला आगरा जिले के रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव का है। बता दें कि नत्थी पाल अपने परिवार के साथ कानपुर में रहते है। गांव मड़ौली में उनकी एक बीघा जमीन थी। नत्थी अपनी पत्नी बिट्टन के साथ फसल काटने के लिए गांव आए हुए थे। इसी बीच शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते उसकी पत्नी बिट्टन के सामने बुजुर्ग किसान नत्थी पाल की निर्मम हत्या कर दी गई। चारों हत्यारे सगे भाई थे। हत्यारे भाई सत्य प्रकाश ने पहले बुजुर्ग किसान के लोहे की रॉड से हाथ-पैर तोड़े, फिर 4 गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस बीच पत्नी रहम की भीख मांगती रही।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की श‍िकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कानपुर देहात एएसपी अनूप कुमार ने बताया क‍ि ये रंजिश में की गई हत्या है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। एफआईआर दर्ज करके आरोप‍ियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+