Fact Check: मुंबई में भारी बारिश के चलते आज स्कूल बंद? सामने आया वायरल पोस्ट का सच
Mumbai School Holiday, Fact Check: पिछले दो दिनों से मुंबई समेत पूरा महाराष्ट्र भारी बारिश की चपेट में हैं ,आज भी मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। 6 और 7 जुलाई को सरकार ने मुंबई में स्कूल-कॉलेज को बंद रखा था और ऑफिस कर्मचारियों को 'Work From Home' करने को कहा था।
लेकिन मंगलवार शाम से एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बुधवार को भी स्कूल बंद रहने और ऑफिस जाने वालों के लिए 'वर्क-फ्रॉम-होम' का निर्देश होने का दावा किया जा रहा है, जिसके कारण लोग बुरी तरह से कन्फ्यूज हो गए।

लोगों की परेशानी को देखते हुए बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने इसका संज्ञान लिया और सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को गलत और अफवाह बताया। उसने बकायदा एक्स पर इस बात का खंडन करते हुए लिखा कि 'मुंबई में कल, यानी बुधवार, 8 जुलाई 2026 को स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही, प्राइवेट सेक्टर के ऑफिसों को 'वर्क फ्रॉम होम' की इजाज़त दे दी गई है और इस बारे में सोशल मीडिया पर एक मैसेज फैलाया जा रहा है।'
झूठे और गुमराह करने वाले मैसेज से सावधान रहें: BMC
'जिसके बारे में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) साफ़ कहता है कि यह मैसेज पूरी तरह से झूठा है और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ऐसे झूठे और गुमराह करने वाले मैसेज से सावधान रहें।' सही और ऑफिशियल जानकारी के लिए, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट को फ़ॉलो करें। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें; बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन प्रशासन ने यह अपील की है।'
मुंबई में ऑफिशियली आज स्कूल बंद होने का ऐलान नहीं
आपको बता दें कि ऑफिशियली आज स्कूल बंद होने का ऐलान नहीं है लेकिन कुछ प्राइवेट स्कूलों में मौसम के मद्देदनजर स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं, आपके बच्चे का स्कूल आज खुला है या बंद इस बारे में जानने के लिए आपको स्कूल प्रशासन से ही पता करना पड़ेगा। हालांकि नासिक, ठाणे, पालघर में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, तो इन जिलों में स्कूल-कॉलेज आज भी बंद है।
मुंबई में कैसा रहेगा आज मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए मुंबई में 'येलो अलर्ट' जारी किया है जिससे पता चलता है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में मौसम में सुधार हुआ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि 'राज्य में 8 जुलाई तक ज़ोरदार बारिश होने की संभावना है। मंत्रालय में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर में समीक्षा बैठक के बाद फडणवीस ने माना कि भारी बारिश के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है, हालांकि उन्होंने कोई आंकड़ा नहीं दिया।'
नासिक ज़िले में बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना
उन्होंने कहा, 'यह बहुत तेज़ बारिश है, जो औसत से लगभग तीन गुना ज़्यादा है। प्रशासन पूरी तरह तैयार है और हालात सामान्य करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है। बुधवार को नासिक ज़िले में बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक़ वहां लगभग 300 मिमी बारिश हो सकती है, इसलिए अधिकारियों ने ज़िले को हाई अलर्ट पर रखा गया है, वहां पर स्कूल-कॉलेज बंद हैं।'

Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि क्या 8 जुलाई को मुंबई में स्कूल बंद रहेंगे और प्राइवेट ऑफिस में 'वर्क फ्रॉम होम' होगा।
नतीजा
वायरल मैसेज गलत है, BMC ने इसका खंडन किया है।














Click it and Unblock the Notifications