Delhi Chunav 2025 Voting: आतिशी, केजरीवाल, प्रवेश वर्मा, बिधूड़ी, लांबा, सिसोदिया व अवध ओझा की हार-जीत का गणित
Delhi Election 2025 VIP Seat: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान (Delhi Chunav 2025 Voting) है। दिल्ली में कड़ी सुरक्षा में वोट डाले जाएंगे। शाम को मतदान समाप्ति के बाद एक्जिट पोल के नतीजे आएंगे, जिनमें अनुमान लगाया जाएगा कि अबकी बार दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में वीआईपी सीटों के नतीजों पर सबकी नजर है। दिल्ली चुनाव की इन चर्चित सीटों पर मौजूदा सीएम आतिशी मार्लेना, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा से लेकर पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोसिया तक चुनाव लड़ रहे हैं। वायरल गुरुजी अवध ओझा से लेकर विवादित नेता रमेश बिधूड़ी भी शामिल हैं।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 सीटें हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं जबकि भाजपा ने 68 पर उम्मीदवार उतार हैं। देवली व बुराड़ी सीट सहयोगी दलों की दी है। आइए इस बीच जानते हैं अब तक घोषित चुनिंदा VIP प्रत्याशियों की सीटों के हाल।

1. नई विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: New Delhi)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में असली दंगल नई दिल्ली सीट पर होता है, क्योंकि यह वो सीट है, जहां से विधानसभा चुनाव जीतने वाला सीधा दिल्ली का मुख्यमंत्री बनता है। कीर्ति आजाद को छोड़कर कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव जीतकर दिल्ली की गद्दी संभाली है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election Predection: दिल्ली चुनाव में चकराया फलोदी सटटा बाजार, अब माना AAP की नहीं भी बन सकती सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के सामने भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा पर दांव लगाया। इन दोनों को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को नई दिल्ली के मैदान में उतारा है।
नई दिल्ली सीट उम्मीदवार (New Delhi seat candidate)
1. भाजपा के प्रवेश वर्मा (BJP Parvesh Verma)
2. कांग्रेस के संदीप दीक्षित (INC Sandeep Dikshit)
3. आप के अरविंद केजरीवाल (AAP Arvind Kejriwal)
नई दिल्ली विधायकों की सूची (New Delhi Result and MLA List)
1993 कीर्ति आज़ाद भारतीय जनता पार्टी
1998 शीला दीक्षित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 शीला दीक्षित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2008 शीला दीक्षित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी
2015 अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी
2020 अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी
2. कालकाजी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Kalkaji)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वीआईपी सीट कालकाली में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा, आप और कांग्रेस तीनों ने ही यहां से दिग्गज नेता को मैदान में उतारा है। आप की आतिशी मार्लेना दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री हैं जबकि भाजपा के रमेश बिधूड़ी वकालत से राजनीति में आए और भाजपा से सांसद बने।
इस बार के चुनाव में रमेश बिधूड़ी को भाजपा का कथित सीएम फेस भी माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस की अलका लांबा छात्र राजनीति से आई हैं। 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद 2013 में आम आदमी पार्टी में आईं। साल 2015 में अलका लांबा चांदनी चौक से आप विधायक बनीं और अब दिल्ली चुनाव 2025 से फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
कालकाजी सीट उम्मीदवार (kalkaji seat candidate)
1. आप की आतिशी मार्लेना (APP Atishi Marlena)
2. भाजपा के रमेश बिधूड़ी (BJP Ramesh Bidhuri)
3. कांग्रेस की अलका लांबा (INC Alka Lamba)
कालकाजी विधायकों की सूची (kalkaji Result and MLA List)
1993 पूर्णिमा सेठी भारतीय जनता पार्टी
1998 सुभाष चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 सुभाष चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2008 सुभाष चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 हरमीत सिंह कालका शिरोमणि अकाली दल
2015 अवतार सिंह आम आदमी पार्टी
2020 आतिशी मार्लेना, आम आदमी पार्टी
3. पटपड़गंज विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Patparganj)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज सीट पर वीआईपी बन गई है, क्योंकि यहां से वायरल शिक्षक अवध ओझा की सियासी पारी का आगाज हो रहा है। पहली बार चुनाव लड़ रहे अवध ओझा पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। ओझा के सामने भाजपा ने रविंद्र सिंह नेगी को उतारा है। नेगी मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। साल 2017 में एमसीडी चुनाव भी लड़ चुके हैं।
पटपड़गंज सीट पर साल 2020 के चुनाव में रविंद्र सिंह नेगी ने आप के मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी। महज 3207 वोटों से हार गए थे। पटपड़गंज से कांग्रेस ने पूर्व विधायक अनिल चौधरी को टिकट दिया है। मनीष सिसोदिया पटपडगंज से साल 2013 से 2025 तक विधायक रहे हैं।
पटपड़गंज सीट उम्मीदवार (Patparganj seat candidate)
1. आप के अवध ओझा (AAP Avadh Ojha)
2. बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी (BJP Ravinder Singh Negi)
3. कांग्रेस के अनिल चौधरी (INC Anil Chaudhary)
पटपड़गंज विधायकों की सूची (Patparganj Result and MLA List)
1993 ज्ञान चंद भारतीय जनता पार्टी
1998 अमरीश सिंह गौतम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 अमरीश सिंह गौतम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2008 अनिल चौधरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी
2015 मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी
2020 मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी
4. जंगपुरा विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Jangpura)
पूर्वी दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट इस बार के चुनाव में वीआईपी सीटों में से एक है, क्योंकि इस बार जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी की सरकार में डिप्टी सीएम व शिक्षामंत्री रहे मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं।
पटपड़गंज सीट छोड़कर आए मनीष सिसोदिया के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने दो बार साल 2015 व 2020 के विधायक प्रवीण कुमार का जंगपुरा से टिकट काटा है। इनके सामने भाजपा ने कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह पर दांव पर लगाया है। कांग्रेस ने फरहाद सुरी को उतारा है।
जंगपुरा सीट उम्मीदवार (Jangpura seat candidate)
1. आप के मनीष सिसोदिया (AAP Manish Sisodia)
2. बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह (BJP Tarvinder Singh Marwah)
3. कांग्रेस के फरहाद सुरी (INC Farhad Suri)
जंगपुरा विधायकों की सूची (Jangpura Result and MLA List)
1993 जग प्रवेश चंद्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998 तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस
2003 तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस
2008 तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस
2013 मनिंदर सिंह धीर आम आदमी पार्टी
2015 प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी
2020 प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी
5. गांधी नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Gandhi Nagar)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वीआईपी, हॉट और सबसे चर्चित सीटों में गांधी नगर सीट भी शामिल है, क्योंकि यहां से कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अरविंद सिंह लवली अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। साल 1998, 2003, 2008 और 2013 में कांग्रेस की टिकट पर गांधी नगर दिल्ली से विधायक चुने गए लवली साल 2025 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हैं।
साल 1998 में अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली का सबसे कम उम्र का विधायक बनने का गौरव भी हासिल हुआ। लवली साल 2013 से 2015 तक और फिर 2023 से 2024 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (दिल्ली पीसीसी) के अध्यक्ष भी रहे। दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में शहरी विकास और राजस्व, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, भाषा, गुरुद्वारा चुनाव, स्थानीय निकाय और गुरुद्वारा प्रशासन मंत्रालय संभाला। सियासी वजहों से मई 2024 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का हाथ थाम लिया था।
गांधी नगर सीट उम्मीदवार (Gandi Nagar seat candidate)
1. आप के नवीन चौधरी (AAP Naveen Chaudhary)
2. बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली (BJP Arvinder Singh Lovely)
3. कांग्रेस के कमल अरोड़ा (INC Kamal Arora)
गांधीनगर विधायकों की सूची (Gandhi Nagar Result and MLA List)
1993 दर्शन कुमार बहल भारतीय जनता पार्टी
1998 अरविंदर सिंह लवली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 अरविंदर सिंह लवली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2008 अरविंदर सिंह लवली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 अरविंदर सिंह लवली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2015 अनिल कुमार बाजपेयी आम आदमी पार्टी
2020 अनिल कुमार बाजपेयी भारतीय जनता पार्टी
6. करावल विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Karawal Nagar)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में करावल नगर सीट पर भाजपा ने मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काट दिया और उनकी जगह आम आदमी पार्टी से पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा है। इससे करावल सीट के परिणाम पर भी हर किसी की नजर है। मिश्रा को बिष्ट की नाराजगी का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी में चर्चित नेता रहे हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार में कपिल मिश्रा को मंत्री भी बनाया गया था। साल 2019 में मिश्रा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इनके सामने आप ने मनोज त्यागी व कांग्रेस ने नए चेहरे पीके मिश्रा पर दांव लगाया है।
करावल सीट उम्मीदवार (Karawal seat candidate)
1. आप के मनोज त्यागी (AAP Manoj Tyagi)
2. बीजेपी के कपिल मिश्रा (BJP Kapil Mishra)
3. कांग्रेस के पीके मिश्रा (INC PK Mishra)
करावल विधायकों की सूची (Karawal Result and MLA List)
1993 राम पाल भारतीय जनता पार्टी
1998 मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी
2003 मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी
2008 मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी
2013 मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी
2015 कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी
2020 मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की अन्य खबरें
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications