Budh Vakri: बुध की बदली चाल, मिथुन-सिंह समेत इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा

Budh Vakri: 7 जुलाई को बुध अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश कर गए हैं, काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'यह गोचर कई लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होने जा रहा है, लोगों को तनाव-बीमारियों से मुक्ति मिलेगी, बुध उन्हें करियर, व्यापार में सफलता दिलाएगा, इन्हे धन लाभ होगा।'

उन्होंने कहा कि 'बुध 23 जुलाई 2026 तक वक्री रहेंगे, इसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक रहेगा लेकिन मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशियों के लिए ये वरदान साबित होगा, इन राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।'।'

Budh Vakri

बुध हुए वक्री, इन चार राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन

  • मिथुन राशि: पंडित दयानंद ने कहा कि बुध खुद अपनी ही राशि में प्रवेश किए हैं इसलिए मिथुन वालों की तो चांदी ही चांदी है। इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगी। नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है तो नहीं बिजनेस वालों की अटकी डील पूरी हो सकती है, धन लाभ होने के पूरे के पूरे आसार हैं। छात्रों के लिए अच्छा वक्त हैं, उन्हें एग्जाम में सफलता मिलेगी।
  • सिंह राशि: इनकी तो लॉटरी लगने वाली है, नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि को लेकर सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिवार के साथ संबंध भी मधुर रहेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग है, लव लाइफ भी बहुत अच्छी रहेगी।

Budh Vakri: करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, बढ़ेगा सम्मान

  • तुला राशि: लंबे वक्त से परेशान चल रहे तुला वालों के लिए अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। इनको भाग्य का अब पूरा साथ मिलने वाला है, करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से चली आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को गुड न्यूज मिल रही है। उच्च शिक्षा, विदेश में पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री चाल रिश्तों और साझेदारी के मामलों में राहत देने वाली हो सकती है। यदि जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं, तो उन्हें सुलझाने का अवसर मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। फैमिली मे सुख शांति रहेगी और लव लाइफ अच्छी रहेगी।

Budh Vakri के दौरान क्या सावधानी रखें?

वैसे तो भाग्य इन राशियों के साथ है लेकिन फिर भी कुछ बातों का खास ख्याल रखें, जिससे कि आपका बनता काम ना बिगड़े। बुध के वक्री होने से मन चंचल होता है इसलिए उसको कंट्रोल रखें। कोई भी महत्वपूर्ण ईमेल, मैसेज या दस्तावेज़ भेजने से पहले दोबारा जांच लें।जल्दबाजी में निवेश या बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें। यात्रा की योजना में बदलाव की संभावना को ध्यान में रखें। बातचीत में संयम रखें , उतवालेपन से बचें।

यह पढ़ें: Aaj Ka Panchang 8 July 2026: अष्टमी तिथि, रेवती नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?
यह पढ़ें: Aaj Ka Panchang 8 July 2026: अष्टमी तिथि, रेवती नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?
यह पढ़ें: आज का तुला राशिफल 8 जुलाई 2026: मन में उथल-पुथल रहेगी लेकिन दिन शुभ
यह पढ़ें: आज का तुला राशिफल 8 जुलाई 2026: मन में उथल-पुथल रहेगी लेकिन दिन शुभ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+