बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 12 साल की बच्‍ची के साथ की थी दरिंदगी

Baruipur rape and murder case: पश्चिम बंगाल के बरुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब आरोपी को वारदात वाली जगह पर जांच के लिए ले जाया गया था।

बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार, अपराध स्थल का क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन कराया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने और उन पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे प्रभास मंडल घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

West Bengal

बरुईपुर में 12 साल की बच्‍ची के साथ रेप और मर्डर की सनसनीखेज घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। स्थानीय स्तर पर इस जघन्य मामले को लेकर काफी तनाव था, और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस पर सख्त कार्रवाई का भारी दबाव बना हुआ था। राजनीतिक दलों और समासेवी संस्‍थाएं पीड़िता के लिए न्याय की लगातार मांग की जा रही थी।

आरोपी ने बंदूक छीन शुरू कर दी थी फायरिंग

पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की दरिमियानी रात को 12:45 बजे जांच अधिकारी अपनी टीम के साथ आरोपी प्रभास मंडल को लेकर सूर्यपुर पहुंचे थी जहां पर पुलिस घटना क्रम का री-क्रिएशन सीन शुरू ही करने वाली थी कि तभी आरोपी प्रभास मंडल ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारा गया दरिंदा प्रभास!

प्रभास मंडल ने बंदूक छीनते ही कई राउंड फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगा पुलिस टीम ने तुरंत आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी प्रभास को गोलियां लगीं और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे तुरंत बारूईपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद उसे आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया।

बंगाल में 12 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, खाने का सामान लेने निकली बच्ची का तालाब में मिला शव
बंगाल में 12 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, खाने का सामान लेने निकली बच्ची का तालाब में मिला शव
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+