IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी किया अलर्ट, 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान जा सकता है 40 डिग्री के पार

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि सप्ताह के अंत तक दिल्ली के दिन और रातें काफी गर्म हो जाएंगे। मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि 15 अप्रैल के आसपास अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मिली हल्की राहत फीकी पड़ने लगी है, जिससे भीषण गर्मी बढ़ सकती है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान नियंत्रण में था, हालांकि अब इसके बढ़ने की उम्मीद है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हवा संभवतः शांत रहेगी, लेकिन गर्म हो जाएगी।
यह भी देखें: Weather Forecast: अप्रैल के दूसरे वीक में सूर्यदेव उगलेंगे 'आग', कहां- कहां बादल, बारिश? IMD के बड़े अपडेट्स

Delhi-NCR weather

आईएमडी वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, "पिछले सप्ताह से चल रही तेज सतही हवाएं रविवार को भी जारी रहीं, जिनकी औसत गति 25-35 किमी/प्रति घंटा थी। हालांकि, ये सतही हवाएं मंगलवार तक धीमी हो जाएंगी। श्रीवास्तव ने आगे कहा कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान मौजूदा तापमान से तीन से चार डिग्री ऊपर बढ़ने की उम्मीद है, 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Recommended Video

    IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए जारी किया अलर्ट, 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान जा सकता है 40 डिग्री के पार

    मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल 2022 में 16 अप्रैल और 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया था। आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से एक डिग्री अधिक है। दिन के दौरान सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत से 21 प्रतिशत के बीच रही।
    यह भी देखें: Weather Report: अप्रैल के महीने में चलने लगी लू, भारत के पूर्वी हिस्सों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने सोमवार के लिए आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

    निजी पूर्वानुमानकर्ता स्काईमेट के उपाध्यक्ष, महेश पलावत ने कहा, "उत्तर-पश्चिमी हवाएं तापमान को नीचे रखने में मदद कर रही थीं। अगले सप्ताह में आर्द्रता भी बढ़ेगी।"

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 178 पर "मध्यम" श्रेणी में रहा। सोमवार को भी AQI 'मध्यम' रहने की उम्मीद है।

    बता दें, 0 और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर गंभीर प्लस माना जाता है।
    यह भी देखें: Bihar Weather News: कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज़, कहीं धूप तो कहीं बारिश के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+