Weather Report: अप्रैल के महीने में चलने लगी लू, भारत के पूर्वी हिस्सों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
इस साल अप्रैल के महीने से ही तपती जलती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हिन्दी महीने के अनुसार अभी चैत्र का माह चल रहा है और अभी से ही लू चलने लगी है। ऐसा लग रहा है जैसे इस साल गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। मौसम विभाग ने पूर्वी भारत को लू की वजह से ऑरेंज अलर्ट पर रखा है।
आईएमडी, दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक, नरेश कुमार कहते हैं, "अगर हम पूर्वी भारत और उससे सटे प्रायद्वीप भारत की बात करें तो वहां लू चल रही थी... पूर्वी भारत में आंधी और वायु तूफान की गतिविधियां होने की आशंका है, इसलिए हमने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहता है...''
यह भी देखें: Weather Forecast: कहीं लू के थपेड़े, तो कहीं बारिश का अलर्ट, कैसा रहेगा मौसम? IMD के 10 बड़े अपडेट

पश्चिम बंगाल के निवासियों को इस पूरे सप्ताह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है और अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर बना हुआ है। हालांकि, रविवार के लिए मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि कोलकाता और पड़ोसी दक्षिण बंगाल में तूफान आने के साथ गर्मी का प्रकोप टूटेगा।
#WATCH | Senior scientist at IMD, Delhi, Naresh Kumar says, "If we talk about East India and adjoining peninsula India heat wave was there...In East India, thunderstorms and air storm activities are expected hence we have issued an orange alert in this regard... In North West… pic.twitter.com/s18FQSeoyY
— ANI (@ANI) April 7, 2024
मौसम में यह बदलाव उत्तरी बांग्लादेश और उसके पड़ोसी क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण की घटना के बाद आया है। परिसंचरण के कारण शहर में नमी का तीव्र प्रवेश हुआ। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके कारण मौसम की स्थिति तूफान के लिए अनुकूल हो गई है। निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की बात यह है कि नमी आने के कारण आंधी के कारण पारा तीन-चार डिग्री तक नीचे आने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय मौसम निकाय के अनुसार, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अप्रैल से जून के दरमियां लू वाले दिनों की काफी अधिक संख्या दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा कि लोगों के बीच हीटवेव से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।
यह भी देखें: Weather News: झारखंड-ओडिशा समेत इन राज्यों में चलेगा लू का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications