Weather Forecast: अप्रैल के दूसरे वीक में सूर्यदेव उगलेंगे 'आग', कहां- कहां बादल, बारिश? IMD के बड़े अपडेट्स
Weather Forecast: मौसम विभाग की ओर जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, अप्रैल महीने का दूसरा सफ्ताह और अधिक गर्म रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक रायलसीमा, कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की संभावना है। जबकि छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने और 09 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आसमान में 10 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। जबकि आईएमडी ने 11 और 12 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बाद छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।

उत्तर में करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 07 से 09 अप्रैल के दौरान पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान आने की संभावना है। जबकि आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
रायलसीमा, उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना में हीटवेव
मौसम विभाग की ओर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में 7 अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर की संभावना है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 8 अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर उष्ण लहर की संभावना है।
12 अप्रैल के बाद करवट लेगा मौसम
12 तारीख के बाद मौसम के करवट लेने की संभावना है। बारिश हो सकती है लिहाजा आपको घर से निकलते वक्त छाते की भी जरूरत पड़ सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जतया है कि 13 अप्रैल को अधिकतमान तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दिन बारिश या गरज तक छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है।
अन्य राज्यों का हाल
पूर्वोतर भारत में अगले 2 दिनों के दौरान वर्षा व आंधी और ओलावृष्टि के होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, 08 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 08 और 09 मध्य प्रदेश, 08 अप्रैल को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा के अलग-अलग क्षेत्रों में ओवावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में 07-09 अप्रैल, 2024 के दौरान तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के अलावा ओलावृष्टि का भी अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications