CM अरविंद केजरीवाल का बयान, दिल्ली को 20 जून तक मिल जाएगी स्पूतनिक वी वैक्सीन

नई दिल्ली, मई 31। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ITO स्थित एक सरकारी स्कूल में पत्रकारों और उनके परिवार के लिए मुफ्त टीकाकरण सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अब फिर से 18-44 साल की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्लीवासियों को 20 जून के बाद स्पूतनिक वी का टीका भी मिलना शुरू हो जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अभी स्पूतनिक वी को आयात करके ही दिल्लीवासियों को लगाया जाएगा और भारत में इस वैक्सीन का उत्पादन अगस्त में शुरू हो सकता है।

Recommended Video

    CM Arvind Kejriwal ने बताया- Delhi को Sputnik Vaccine कब तक मिलेगी | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    दिल्ली में पत्रकार और उनके परिवार के लिए खुला वैक्सीनेशन सेंटर

    आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पत्रकारों और उनके परिवार के लिए विशेष वैक्सीनेशन सेंटर चालू करने का फैसला किया था। उसी फैसले के तहत मुख्यमंत्री ने आज इस सेंटर का उद्घाटन किया है। केजरीवाल ने इस दौरान बताया कि हमने 45+ और 18 से 44 आयु वर्ग के पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों को टीका लगाने के लिए यह सुविधा शुरू की है।

    दिल्ली में ब्लैक फंगस के टीके की भी है कमी- केजरीवाल

    इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी के बारे में किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि स्पूतनिक का टीका जून के महीने में दिल्ली के लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अभी भारत में इस टीका का प्रोडक्शन नहीं है, लेकिन विदेश से जितने भी टीके आएंगे, वो जल्द से जल्दी दिल्लीवासियों को मिलेंगे। ब्लैक फंगस के बारे में बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा 'इसके टीके की बहुत कमी है। परसों करीब 1000 के करीब टीके आये थे, जबकि यह तो कुछ भी नहीं हैं, क्योंकि 1 दिन में एक आदमी को तीन से चार टीके की जरूरत होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+