डॉक्टर हर्षवर्धन ने पत्नी के साथ ली वैक्सीन की दूसरी डोज, साइड इफेक्ट को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली। देश में टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है, जिसमें 45 साल से उपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जाएगी। अभी तक 45 साल से उपर के गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। इस बीच मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त की। डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपनी पत्नी के संग दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट में जाकर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस दौरान उन्होंने वैक्सीन के प्रभाव पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब मैंने और मेरी पत्नी ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी तो हम दोनों में से किसी को भी कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ।
Recommended Video

दोनों भारतीय टीके एकदम सुरक्षित हैं- डॉक्टर हर्षवर्धन
डॉक्टर हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर हो रहे दुष्प्रचार से भी बचने को कहा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि कई लोगों ने वैक्सीन पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन मैं उन सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि दोनों भारतीय टीके एकदम सुरक्षित और प्रभावी हैं, हालांकि कई लोग अभी भी ऐसे हैं, जो टीके को सेफ नहीं मान रहे हैं, मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि वॉट्सऐप पर चलने वाले मैसेजों पर विश्वास ना करें।
वैक्सीन लगवाने से अस्पताल में भर्ती होने की संभावना कम- हर्षवर्धन
डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि मैं इस बात को मानता हूं कि देश के अंदर वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद उसके दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन ऐसे केस बहुत कम हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भले ही वैक्सीन का डोज लेने के बाद लोग फिर से संक्रमित हो रहे हो, लेकिन वैक्सीन लेने से अस्पताल में भर्ती होने या फिर ICU में भर्ती होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications