आतिशी को वीरेंद्र सचदेवा ने भेजा मानहानि का नोटिस, आप नेता ने भाजपा पर लगाए थे गंभीर आरोप
Delhi BJP on Atishi: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा है। आतिशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने उनसे पार्टी बदलने का अनुरोध किया है। इसके बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें मानहानि का नोटिस दिया है। वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आतिशी इस बात का सबूत नहीं दे पाईं कि उनसे किसने, कैसे और कब संपर्क किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में संकट के दौर से गुजर रही है, इसलिए हताशा में ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी ने कहा कि भाजपा ने एक बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझसे संपर्क किया है। उन्होंने मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए कहा है। इसके साथ ही कहा कि इससे मेरा राजनीतिक करियर बच जाएगा। उन्होंने धमकी दी है कि अगर मैं भाजपा में नहीं आई तो, ईडी एक महीने के भीतर मुझे गिरफ्तार कर लेगी।
इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि हमें लगाकर चार और आप नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है। जिसमें सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को अगले कुछ महीनों में गिरफ्तार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने भाजपा की ओर से उनसे संपर्क किया था, उसने कहा था कि सत्तारूढ़ पार्टी ने सभी को बर्बाद करने का मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आप के सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया है। सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाजपा की योजना अगले दो महीनों में चार और आप नेताओं को गिरफ्तार करने की है। वे मुझे भी गिरफ्तार करेंगे।
यह भी पढ़ें- कौन हैं अरविंद केजरीवाल के 'खास' दोस्त संदीप पाठक? आतिशी-सौरभ को छोड़ जेल में इनसे मिलते रहेंगे












Click it and Unblock the Notifications