दिल्ली और हरियाणा के इन इलाकों में अगले कुछ घंटों के अंदर होगी बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
नई दिल्ली, फरवरी 18। दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले 3-4 दिन के अंदर मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। दिन में कड़क धूप की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के अंदर दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिशी की भविष्यवाणी की है।
Recommended Video

इन इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी
ANI के मुताबिक, अगले 2 घंटों के अंदर साउथ दिल्ली, साउथ-वेस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा रोहतक, मानेसर, गुरुग्राम, झज्जर, फरुखनगर, पलवल, औरंगाबाद, भिवानी (हरियाणा) और लक्ष्मणगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में भी अगले कुछ घंटों के अंदर हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications