आपका केजरीवाल शेर है, उसे ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रख पाएंगे..."

SUNITA KEJRIWAL: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की मेगा रैली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। सुनीता केजरीवाल ने मेगा रैली में मंच से अपने उद्बोधन के दौरान अपने पति को देशभक्त और शेर बताया। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़कर भी सुनाया।

SUNITA KEJRIWAL jpg

सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल की तरफ से उनका संदेश पढ़ते हुए में कहा कि मेरे प्यारे भारत वासियों, मैं आप से वोट नहीं, किसी को जीतने या हराने के लिए नहीं कह रहा हूं। मैं एक नया भारत बनाने का संकल्प लेना चाहता हूं। सबकुछ है भारत के पास फिर भी हमारा देश गरीब क्यों है। आज मैं जेल में हूं, भारतमाता दर्द में है, दर्द से कराह रही है, जब लोगों को रोटी नसीब नहीं होती, अच्छी शिक्षा नहीं मिलती है। बिना इलाज के लोग मर जाते हैं, तो भारत माँ दुखी होती है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल के संदेश में आगे पढ़ा कि 75 साल बाद भी सड़कें टूटी हैं, उस समय कुछ नेता लच्छेदार भाषण देते हैं। दोस्तों के साथ देश लुटाते हैं। आइए मिलकर नया भारत बनाते हैं। एक ऐसा भारत जहां हर हाथ को काम मिलेगा, जहां कोई गरीब नहीं होगा और हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलेगी। हर किसी को बेहतर इलाज मिलेगा।

सुनीता केजरीवाल ने आगे पढ़ा कि देश के हर गांव में शानदार सड़कें होंगी, जहां दुनियाभर के युवा पढ़ने आएंगे। भारत के इतिहास को दुनियाभर को बताएंगे। जहां सबको न्याय मिलेगा। आज मैं देश के 140 करोड़ लोगों को आह्वान करता हूं कि अगर आप इंडिया गठबंधन को मौका देते हैं, तो महान भारत बनाऊंगा। केवल नाम से इंडिया गठबंधन नहीं, दिल में इंडिया होगा।

ज्ञात हो कि सुनीता केजरीवाल अपने पति और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से बेहद सक्रिय हैं।

सुनीता केजरीवाल ने ​मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के दो दिन बाद उनका वीडियो संदेश जारी किया था. इसके अलावा, उन्होंने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली को बेटा और भाई बताकर लोगों से उन्हें आशीर्वाद देने की भी अपील की थी। माना जा रहा है कि सुनीता केजरीवाल रैली में शामिल होना उनका सक्रिय सियासत में एंट्री का आगाज है।

यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का BJP पर वार, कहा- INDIA Alliance से की एकता डरी भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+