दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का BJP पर वार, कहा- INDIA Alliance से की एकता डरी भाजपा
Delhi News: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, कि भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु है। पूरा देश आज इस रामलीला मैदान में इस तानाशाही हटाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है, यह संदेश देना है कि ये तानाशाही हमें बर्दाश्त नहीं है। गोपाल राय ने कहा कि भाजपा को आज INDIA गठबंधन की एकता से डर लग रहा है। भाजपा आज इसी डर की भाषा बोल रही है।

ज्ञात हो कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित INDIA ब्लॉक की इस रैली को लोकतंत्र बचाओ रैली' का नाम दिया गया है। देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। विपक्ष की इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रेयन, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद होंगे।












Click it and Unblock the Notifications