Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sudha Ramakrishnan Net Worth: चेन स्नैचिंग की शिकार MP सुधा कितनी अमीर? दामन कितना पाक? बोलीं- कपड़े भी फाड़े!

Sudha Ramakrishnan Net Worth: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब सांसद भी सुरक्षित नहीं! तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद आर. सुधा के साथ सोमवार सुबह चेन स्नैचिंग की सनसनीखेज घटना ने सबको हैरान कर दिया।

सुधा ने दावा किया कि चोर ने न सिर्फ उनकी सोने की चेन छीनी, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। आखिर कितनी अमीर हैं सांसद सुधा? क्या है उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड? और इस घटना की पूरी कहानी क्या है? आइए जानते हैं...

Sudha Ramakrishnan net worth

सुबह की सैर बनी खौफनाक अनुभव

सुधा रामकृष्णन ने मीडिया को बताया कि यह घटना सुबह 6 बजे चाणक्यपुरी में तमिलनाडु भवन से 500-600 मीटर दूर हुई। वह अपनी रोज की सैर पर थीं, जब एक चोर ने अचानक उनकी सोने की चेन छीन ली। सुधा ने चिल्लाकर मदद मांगी, लेकिन सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। उन्होंने कहा, 'चोर ने मेरी चेन छीनी और मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। मैं कपड़े ठीक करने में लग गई, उतने में चोर फरार हो गया। वह तुरंत भाग गया।'

सुधा ने आगे बताया, 'मैं सदमे में हूं। अगर सांसद के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम महिलाएं कहां सुरक्षित हैं? अगर चोर ने मेरी गर्दन पर वार किया होता, तो मैं वहीं मर जाती। दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री हैं, फिर भी सुरक्षा का यह हाल है!'

पुलिस की लापरवाही ने बढ़ाया गुस्सा

घटना के बाद सुधा तमिलनाडु गेस्ट हाउस की ओर बढ़ीं, जहां उन्हें दो पुलिसवाले दिखे। उन्होंने पूरी घटना बताई, लेकिन पुलिस ने सिर्फ उनका नाम और नंबर लिया और कहा, 'थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाइए।' सुधा ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोकसभा स्पीकर, गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी सूचना दी। प्रियंका उन्हें स्पीकर के पास ले गईं, जहां शिकायत दर्ज की गई। सुधा ने कहा, 'मैं गृह मंत्री के जवाब का इंतजार कर रही हूं।'

Sudha Ramakrishnan Net Worth: सुधा रामकृष्णन की संपत्ति: कितनी अमीर हैं?

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक, मयिलादुथुराई (तमिलनाडु) से लोकसभा सांसद सुधा रामकृष्णन की कुल संपत्ति 38 लाख रुपये है। उनकी कोई देनदारी नहीं है। उनकी आय का मुख्य स्रोत सांसद की सैलरी और अन्य छोटे निवेश हैं। वह बेहद सादगी भरा जीवन जीती हैं, लेकिन इस घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Sudha Ramakrishnan Criminal Case: क्या है क्रिमिनल रिकॉर्ड?

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, सुधा रामकृष्णन के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुछ गंभीर हैं। इनमें IPC की धारा 353 (सार्वजनिक सेवक को कर्तव्य से रोकने के लिए हमला), धारा 149 (गैरकानूनी सभा में अपराध), और धारा 141 (गैरकानूनी सभा) शामिल हैं। हालांकि, ये मामले ज्यादातर राजनीतिक प्रदर्शनों और आंदोलनों से जुड़े हैं, जो उनकी कांग्रेस पार्टी की सक्रियता का हिस्सा रहे।

Sudha Ramakrishnan Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुधा?

सुधा रामकृष्णन एक उच्च शिक्षित नेता हैं। उन्होंने 1994 में डॉ. अंबेडकर लॉ कॉलेज, मद्रास विश्वविद्यालय से BA BL (बैचलर ऑफ आर्ट्स इन लॉ) की डिग्री हासिल की। इसके बाद, 2019 में मद्रास विश्वविद्यालय से किशोर न्याय और किशोर मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पूरा किया। उनकी शिक्षा ने उन्हें सामाजिक और कानूनी मुद्दों पर मजबूत पकड़ दी है, जिसका इस्तेमाल वह अपनी राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में करती हैं।

कांग्रेस का हंगामा, BJP पर निशाना

कांग्रेस ने इस घटना को दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का सबूत बताया। पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, 'दिल्ली में गैंगवार, हत्याएं और चेन स्नैचिंग रोजमर्रा की बात हो गई है। यह गृह मंत्रालय की नाकामी है।' कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले की तुरंत जांच हो और दोषियों को सजा दी जाए।

सुधा रामकृष्णन ने इस घटना को महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरे की घंटी बताया। उन्होंने कहा, 'मैं एक सांसद हूं, फिर भी मेरे साथ ऐसा हुआ। आम महिलाओं का क्या हाल होगा?' पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह जांच सिर्फ कागजी कार्रवाई बनकर रह जाएगी? दिल्ली में बढ़ते अपराध और इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें - Delhi: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला सांसद से VIP एरिया में लूट, सड़क पर बदमाशों ने चेन छीनी, कई जगह आईं चोटें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+