सिलक्यारा सुरंग से बाहर आये श्रमवीर, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बताया एकता की जीत
Uttarkashi Silkyara: उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में लगभग 17 दिन तक फंसे रहने के बाद सभी 41 श्रमिकों को मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस सफलता को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी ख़ुशी जाहिर की है।

सीएम केजरीवाल ने अपने एक बयान में कहा कि एनडीआरएफ , सेना एवं दूसरी तमाम एजेंसियों की मेहनत रंग लाई और उत्तराखंड की टनल में फँसे सभी मज़दूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। इस ऑपरेशन में लगे उन तमाम लोगों के प्रयासों और मेहनत को मैं सलाम करता हूँ ,जिन्होंने दिन-रात एक करके इसे सफल बनाया। सभी देशवासियों की दुआएँ काम आईं। मैं उन सभी मज़दूरों के धैर्य और जीवट को भी नमन करता हूँ जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में एक दूसरे का साथ दिया और हौसला बढ़ाया। ये भारत के लोगों की एकता की जीत है।
ज्ञात हो कि मंगलवार शाम को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से 17 दिन बाद सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। 60 मीटर के बचाव शॉफ्ट में स्टील के पाइप से इन श्रमिकों को बिना पहिये वाले स्ट्रेचर के बाहर निकाला गया है। सुरंग से निकालने के बाद सभी को टनल के निकट बनाए गए अस्थाई अस्पताल ले जाया गया था।
खुशी की बात है कि सभी मजदूर स्वस्थ हैं। उनकी अस्पताल से इलाज के दौरान खाना खाते हुए की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में सभी चेहरे पर मुस्कुराहट झलक रही है।
यह भी पढ़ें पंजाब में शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडीdelhi












Click it and Unblock the Notifications